IPL 2026 चैंपियन बनकर RCB की नायाब क्लब में एंट्री, फाइनल में की गुजरात टाइटंस की बत्ती गुल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रविवार को गुजरात टाइंटस को आईपीएल 2026 फाइनल में 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। इसके साथ ही बेंगलुरु लगातार दो बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार को आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर चैंपियन बनी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही आईपीएल में ट्रॉफी डिफेंड करने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने ये कारनामा किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत 12 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। विराट कोहली ने टीम के लिए 42 गेंद में 75 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम दूसरी बार बनी चैंपियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात पर दबदबा बनाकर रखा। साई सुदर्शन और शुभमन गिल को जल्दी आउट करने के बाद बेंगलुरु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आसान जीत हासिल करते हुए दूसरी बार चैंपियन बनी। लो स्कोरिंग मुकाबले में बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर 18 साल में पहली बार खिताब जीता था।
RCB टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद टाइटल को डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई है। पहली बार एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो सीजन चैंपियन रही थी। चेन्नई ने 2010 और 2011 में ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित की कप्तानी में 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं बेंगलुरु की टीम ने रजत पाटीदार के नेतृत्व में 2025 और 2026 में चैंपियन बनी। बेंगलुरु की टीम आईपीएल के 17 साल तक खिताब नहीं जीत सकी थी। हालांकि टीम ने 2025 से पहले तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके थे।
आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए। फिर टीम ने कोहली की बदौलत यह लक्ष्य 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया।आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट चटकाए। क्रुणाल पांड्या ने 23 रन देकर एक विकेट झटका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन