Vaibhav Sooryavanshi mindset is like these four legends Include him in Team India Madan Lal Gives blunt statement वैभव सूर्यवंशी की सोच इन 4 दिग्गजों जैसी, जल्द टीम इंडिया में शामिल करो; विश्व कप विजेता की दो टूक, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी की सोच इन 4 दिग्गजों जैसी, जल्द टीम इंडिया में शामिल करो; विश्व कप विजेता की दो टूक

मदन लाल ने वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत चार दिग्गजों से तुलना की है। उन्होंने दो टूक कहा कि 15 वर्षीय खिलाड़ी को जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

Mon, 1 June 2026 09:01 PMMd.Akram नई दिल्ली, पीटीआई
share
वैभव सूर्यवंशी की सोच इन 4 दिग्गजों जैसी, जल्द टीम इंडिया में शामिल करो; विश्व कप विजेता की दो टूक

विश्व कप 1983 विजेता मदन लाल का कहना है कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी प्रतिभा और सोच है। वह चाहते हैं कि इस 15 साल के खिलाड़ी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल किया जाए। हालांकि, लाल ने कहा कि अगर सूर्यवंशी को तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल होना है तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा।

'ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं'

मदन लाल ने सोमवार को पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ''वह (सूर्यवंशी) बहुत प्रतिभाशाली है। सच में उसके पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी भगवान की दी हुई प्रतिभा और सोच है। '' पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ''ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं। लेकिन उनकी तरह महान बनने के लिए, उसे टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा। आयरलैंड के खिलाफ, भारत ए और तीन दिवसीय मैचों में खेलने से वह भारतीय क्रिकेट के मुख्य ढांचे में अच्छी तरह से ढल जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली या सूर्यवंशी नहीं, अश्विन बोले- इसे देते प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप

सूर्यवंशी को अभी-अभी खत्म हुए आईपीएल 2026 में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' चुना गया। वह बल्लेबाजी सूची में सबसे ऊपर रहे, उन्होंने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाकर 'ऑरेंज कैप' जीती। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्के (59) लगाने के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के जड़े। लाल ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यवंशी भारत के मौजूदा शीर्ष तीन बल्लेबाजों की तरह ही बेहतरीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि ‘सूर्यवंशी की वजह से कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यवंशी को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुनो, पूर्व सिलेक्टर ने उठाई मांग
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते 5 दमदार अवॉर्ड्स

'सूर्यवंशी जैसी बैटिंग नहीं कर सकता'

उन्होंने कहा, ''सूर्यवंशी भी अभिषेक, संजू और ईशान जितने ही बेहतरीन हैं। लेकिन ये खिलाड़ी खुद को साबित कर चुके हैं जबकि सूर्यवंशी को अभी उस स्तर पर खुद को साबित करना बाकी है।'' भारत के पूर्व कोच रह चुके लाल ने कहा, ''कोई भी सूर्यवंशी जैसी बल्लेबाजी नहीं कर सकता। जिस तरह का खेल उन्होंने दुनिया को दिखाया है, वह अविश्वसनीय है। हर कोच चाहेगा कि वह खेले, लेकिन टीम का संतुलन भी देखना पड़ता है। उसे बाहर नहीं बैठना चाहिए, वरना उसका आत्मविश्वास कम हो जाएगा। उसे किसी भी चीज से बचाने का तो कोई सवाल ही नहीं है।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।