Vaibhav Sooryavanshi innings ended Rajasthan Royals nightmare securing victory against SRH after so many years वैभव सूर्यवंशी की कृपा से समाप्त हुआ राजस्थान रॉयल्स का दु:स्वप्न, इतने साल बाद SRH के खिलाफ नसीब हुई जीत, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी की कृपा से समाप्त हुआ राजस्थान रॉयल्स का दु:स्वप्न, इतने साल बाद SRH के खिलाफ नसीब हुई जीत

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की कृपा से राजस्थान रॉयल्स ने उस बुरे सपने को बुधवार के दिन समाप्त किया जो वह पिछले 3 सालों से देखती आ रही थी। 3 सालों से राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कभी नहीं जीती थी, लेकिन आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जीत दिलाई।

Thu, 28 May 2026 01:39 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी की कृपा से समाप्त हुआ राजस्थान रॉयल्स का दु:स्वप्न, इतने साल बाद SRH के खिलाफ नसीब हुई जीत

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कृपा से राजस्थान रॉयल्स ने उस बुरे सपने को बुधवार के दिन समाप्त किया जो वह पिछले 3 सालों से देखती आ रही थी। 3 सालों से राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कभी नहीं जीती थी, लेकिन आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार पारी से राजस्थान रॉयल्स के इस बुरे रिकॉर्ड को समाप्त कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी की पारी के मुरीद हुए ‘क्रिकेट के भवगान’, जानिए तारीफ में क्या कहा

बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम थी। यह रिकॉर्ड अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद के पास ही है। हैदराबाद और चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को लगातार 6-6 मुकाबलों में शिकस्त दी है। आज का मैच अगर हैदराबाद जीत जाती तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा बार लगातार जीत हासिल करने वाली टीम बन जाती। हालांकि, वैभव के बल्ले ने ऐसा नहीं होने दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 से लेकर 2013 तक राजस्थान रॉयल्स के ऊपर लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की थी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 2023 से लेकर 2026 बुधवार के दिन से पहले तक अपना दबदबा बनाए रखा था। इस टीम ने भी लगातार 6 जीत हासिल की थी और 7वें की तलाश में थी। आरसीबी ने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2019 से 2022 तक लगातार पांच जीत दर्ज की थी, वहीं दिल्ली कैपिटल ने भी 2018 से 2020 तक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच जीत दर्ज की थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन जीता IPL 2026 का एलिमिनेटर? ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी कहां?

वैभव सूर्यवंशी ने मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंद में 97 रनों की दमदार पारी, जिसमें पांच चौके और 12 छक्के शामिल थे से इस बात को सुनिश्चित किया की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स 6 मुकाबला भले ही 2023 से 2026 तक हार गई है, लेकिन सातवां मुकाबला नहीं हारेगी। 2023 से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चली आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की उस विनिंग स्ट्रीक को आज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने समाप्त कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, Q-2 में GT से भिड़ेगी RR

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की आज के मैच में शानदार पारी तब आई है जब राजस्थान रॉयल्स को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंद में 97 रन और ध्रुव जुरैल के 21 गेंद में 50 रनों के साथ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए थे। 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में ही 196 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ अब राजस्थान रॉयल्स की की टीम 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर टू खेलेगी। इस मैच से दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

आईपीएल में आरआर के खिलाफ लगातार सबसे अधिक जीत हासिल करने वाली टीमें

6 - सीएसके (2010-2013)

6 - एसआरएच (2023-2026) – आज समाप्त हुआ

5 - आरसीबी (2019-2022)

5 - डीसी (2018-2020)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।