Vaibhav Sooravanshi interview after grab 5 Big Awards in IPL 2026 talks about fearless batting and fitness पहली बॉल पर SIX मारने और बेखौफ बैटिंग पर खुलकर बोले वैभव सूर्यवंशी, साथ ही कहा- मैं अब दूध पीता..., Ipl Hindi News - Hindustan

पहली बॉल पर SIX मारने और बेखौफ बैटिंग पर खुलकर बोले वैभव सूर्यवंशी, साथ ही कहा- मैं अब दूध पीता...

IPL 2026 में 5 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के बाद कहा कि वे अब दूध नहीं पीते। अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें लंबे समय तक खेलना है। वे अहमदाबाद पहुंचे थे।

Mon, 1 June 2026 06:58 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share
पहली बॉल पर SIX मारने और बेखौफ बैटिंग पर खुलकर बोले वैभव सूर्यवंशी, साथ ही कहा- मैं अब दूध पीता...

वैभव सूर्यवंशी भले ही IPL 2026 फाइनल के लिए मैदान पर नहीं थे, लेकिन फाइनल खत्म होने के बाद वे मैदान पर आए और उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि पांच अवॉर्ड अपने नाम किए। राजस्थान रॉयल्स का सफर क्वालीफायर 2 में समाप्त हो गया था। बावजूद इसके वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े अवॉर्ड्स पर कब्जा किया। सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की बात हो, सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बनने की बात हो, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने की बात हो या फिर सबसे अच्छा स्ट्राइकरेट सीजन में रखने की बात हो, वैभव सूर्यवंशी ने सारे अवॉर्ड अपनी झोली में डाले और फिर कहा कि उन पर इस बात का दबाव है कि उन्हें इंटरव्यू देना है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह अब दूध नहीं पीते।

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और ऑरेंज कैप समेत कई अवॉर्ड जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि इतने अवॉर्ड्स जीतकर कैसा महसूस हो रहा है? इस पर वैभव ने कहा, "अच्छा लग रहा है, लेकिन थोड़ा सा दबाव भी है कि मैं यहां इंटरव्यू के लिए हूं, लेकिन हां, यह एक गर्व करने वाला पल है। मैं अगले सीजन में और भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजत पाटीदार ने लिख दी ट्रॉफी जीतने की नई कहानी, धोनी-रोहित के क्लब में की एंट्री

दबाब, बेखौफ बैटिंग और दूध पीने को लेकर वैभव ने कहा, "मैं अब दूध नहीं पीता, लेकिन हां, मैं अपने गेम की बात करूं तो मुझे लगता है कि अगर पहली गेंद मेरे जोन में है तो मैं उसे हिट करूंगा। मैं पूरी तरह से उस गेंद पर जाऊंगा और उसे मारने की कोशिश करूंगा।" इस सीजन से उन्हें क्या सीखने को मिला? इसके बारे में वैभव ने बताया, "इस सीजन में, मैंने सीखा कि प्रेशर सिचुएशन में कैसे खेलना है और हालात के हिसाब से अपना गेम कैसे बदलना है। आप हर गेम एक ही माइंडसेट के साथ नहीं खेल सकते। आपको गेम की सिचुएशन को समझना होगा और टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना होगा। मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सीखा, प्लेऑफ गेम्स में भी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटीदार ने ट्रॉफी के साथ जीता दिल, जानें किसे समर्पित किया ये IPL खिताब

अपनी फिटनेस को लेकर 15 साल के वैभव बोले, "मुझे इस पर बहुत ध्यान देना होगा, क्योंकि मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं। मुझे चोटों और ऐसी चीजों से बचना है, इसलिए मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और आगे और भी ज्यादा ध्यान देना होगा।" राजस्थान रॉयल्स से मिले सपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "सब लोग बहुत सपोर्टिव हैं और वहां सब मेरा साथ देते हैं। सभी सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरा बहुत साथ देते हैं, और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है, क्योंकि इन खिलाड़ियों ने बहुत ऊंचे लेवल पर परफ़ॉर्म किया है। इसलिए यह सच में एक बहुत अच्छा माहौल है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।