Urvil Patel was thrashing LSG while Kohli skipped practice and watched their match on TV watch VIDEO VIDEO: उधर LSG की कुटाई कर रहे थे उर्विल पटेल, इधर प्रैक्टिस छोड़ TV पर उनका मैच देख रहे थे कोहली,, Ipl Hindi News - Hindustan

VIDEO: उधर LSG की कुटाई कर रहे थे उर्विल पटेल, इधर प्रैक्टिस छोड़ TV पर उनका मैच देख रहे थे कोहली,

उर्विल पटेल जब दोपहर के मैच में चेन्नई के चेपॉक मैदान पर चौके- छक्के लग रहे थे तो हर दर्शक टीवी पर टकटकी लगा कर देख रहा था। उनकी पारी किसी सुनामी, तूफान या तांडव से कम नहीं थी, विराट कोहली ने भी इस पारी का आनंद लिया। देखिए वीडियो।

Mon, 11 May 2026 01:33 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: उधर LSG की कुटाई कर रहे थे उर्विल पटेल, इधर प्रैक्टिस छोड़ TV पर उनका मैच देख रहे थे कोहली,

आईपीएल 2026 में रविवार के दिन चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने इतिहास रचते हुए 13 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली। वे युवराज सिंह का 12 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उर्विल पटेल ने 8 छक्के और दो चौके के साथ 23 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जेंट्स को चार गेंद शेष रहते ही 204 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करके हरा दिया। उर्विल पटेल ने आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जायसवाल के 13 गेंदों में जड़े अर्धशतक की बराबरी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB VS MI मैच में तिलक वर्मा का हुआ ब्रेन फेड और फिसल गया मैच,नमन की मेहनत बेकार

विराट कोहली भी देखने लगे मैच

उर्विल पटेल जब दोपहर के मैच में चेन्नई के चेपॉक मैदान पर चौके- छक्के लग रहे थे तो हर दर्शक टीवी पर टकटकी लगा कर देख रहा था। उनकी पारी किसी सुनामी, तूफान या तांडव से कम नहीं थी, क्योंकि ये बल्लेबाज एक वक्त पर 9 गेंदों में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहा था। उर्विल की ये पारी इतनी शानदार और इंटरटेनिंग थी कि एक सामान्य दर्शक की तरह विराट कोहली भी रायपुर में अपना प्रेक्टिस छोड़कर उर्विल पटेल के चौक-छक्कों का आनंद कुछ पलों तक लेने से खुद को नहीं रोक सके। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह उर्विल पटेल की बल्लेबाजी को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिरी ओवर का रोमांच, कैसे भुवी के 1 छक्के ने छीन लिया MI से मैच,जानिए पूरी कहानी

स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया वीडियो

IPL 2026 के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें विराट ने अपनी ट्रेनिंग किट पहनी हुई है. वे रायपुर के स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान विराट जब पानी की बोतल लेने आए, तभी वहां टीवी पर उर्विल पटेल का बड़ा शॉट लगाने का रिप्ले दिखाया जा रहा था। विराट कोहली थोड़ी देर वहीं खड़े रहे और टीवी पर अपनी नजरें गढ़ाए रखीं। विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं कई फैंस इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिर उर्विल पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट के किंग का दिल जीत लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब प्लेऑफ्स से सिर्फ इतने कदम दूर रह गई CSK, पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर कब्जा

बता दें कि उर्विल की इस शानदार पारी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल पर अब पांचवें स्थान में पहुंच गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।