How Chennai Super Kings can reach the playoffs after a win against LSG Know points table position and scenario अब प्लेऑफ्स में पहुंचने से बस इतने कदम रह गई दूर CSK? पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर जमाया कब्जा, Cricket Hindi News - Hindustan

अब प्लेऑफ्स में पहुंचने से बस इतने कदम रह गई दूर CSK? पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर जमाया कब्जा

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स कैसे प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर सकती है और वह कितने कदम दूर रह गई है, पॉइंट्स टेबल पर उसकी क्या स्थिति है, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

Sun, 10 May 2026 10:41 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अब प्लेऑफ्स में पहुंचने से बस इतने कदम रह गई दूर CSK? पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर जमाया कब्जा

IPL 2026 के 53वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ के लिए अपने स्थिति मजबूत कर ली है। आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में खराब प्रदर्शन करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स अब बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीन मैचों में या तो तीन जीत या दो जीत की जरूरत है। आज के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए और 204 रनों का लक्ष्य दिया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और 19.2 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। उर्विल पटेल ने आज के मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 गेदों मे 50 रन, शमी ने बचाया युवराज का रिकॉर्ड, उर्विल पटेल के तूफान की कहानी

मौजूदा समय में चेन्नई की पॉइंट्स टेबर पर स्थिति

प्वाइंट्स टेबल पर मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। पांच बार की चैंपियन टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में 11 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में जीत मिली है और पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इन छह मुकाबले में जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें प्लेऑफस में पहुंचने के लिए पूरी तरह से बनी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लेऑफ्स से बाहर हुई LSG तब भी नहीं दुखी पंत की आत्मा, हारने के बाद क्या कहा?

सबसे बेहतर होगा अपने तीनों मैच जीते, दो में फंस सकती है

चेन्नई की टीम के लिए अब खेलने को तीन मुकाबले बचे हैं। अपने दम पर प्लेऑफस में जगह पक्की करने के लिए इन तीनों मुकाबलों को चेन्नई सुपर किंग्स को जीतना होगा। अगर चेन्नई की टीम तीन में से सिर्फ दो मैच जीती है तो उसके पास 16 पॉइंट्स होंगे और फिर रन रेट से निश्चित होगा कि कौन सी टीम टॉप फोर में जाएगी। लेकिन अगर तीनो मैच जीत लेती है तो 18 पॉइंट्स के साथ आसानी से प्लेऑफ्स में जा सकती है। चेन्नई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बेहतरीन स्थिति यही है कि उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। दो मुकाबले में मामला फंस सकता है। हालांकि, अगर चेन्नई की टीम तीन में से दो या तीनों मुकाबले हार जाती है तब वह प्लेऑफस की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी और यह सीजन भी उसके लिए बुरा साबित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे तेज फिफ्टी किसने जड़ी? उर्विल पटेल ने की यशस्वी जायसवाल की बराबरी

10वें पायदान से उठकर पांचवें तक का सफर

इस सीजन शुरुआती दौर में चेन्नई की टीम लंबे समय तक दसवें नंबर पर रही। उसके बाद संजू सैमसन का बल्ला चलना शुरू हुआ और टीम अच्छा प्रदर्शन करने लगी और दसवें नंबर से उठकर अब तक पांचवें नंबर तक आ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई की टीम अपने अगले तीन मुकाबले जीत पाती है या दो मैच जीतकर दूसरों पर निर्भर रहती है या फिर कोई भी मैच नहीं जीतती है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती है।

CSK के अगले 3 मैच में कब, कहां और किसके खिलाफ

CSK बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): 15 मई 2026, शाम 7:30 बजे, इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ।

CSK बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 18 मई 2026, शाम 7:30 बजे, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई।

CSK बनाम गुजरात टाइटन्स (GT): 21 मई 2026, शाम 7:30 बजे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।