Suryakumar Yadav became Mumbai Indians second most successful batsman who is number 1 Sachin Tendulkar still in top 5 सूर्यकुमार यादव बने मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज, नंबर-1 कौन; सचिन तेंदुलकर आज भी टॉप-5 में, Ipl Hindi News - Hindustan

सूर्यकुमार यादव बने मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज, नंबर-1 कौन; सचिन तेंदुलकर आज भी टॉप-5 में

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में एमआई के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पछाड़ा है।

Sun, 3 May 2026 11:25 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्यकुमार यादव बने मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज, नंबर-1 कौन; सचिन तेंदुलकर आज भी टॉप-5 में

सूर्यकुमार यादव का बल्ला आईपीएल 2026 में उस अंदाज में नहीं बोला है जिसके लिए वह जाने जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने तेज तर्रार बैटिंग कर पुराने सूर्या की झलक जरूर दिखाई, मगर वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मिस्टर 360 के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने 12 गेंदों पर 3 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 21 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपनी इस पारी से कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजिंक्य रहाणे से लेकर हार्दिक पांड्या तक…IPL 2026 के सबसे फिसड्डी कप्तान
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सूर्यकुमार यादव ने कीरोन पोलार्ड को पछाड़ा

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में एमआई के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पछाड़ा है। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलेे 211 मैचों में 3915 रन बनाए थे। सूर्या ने 123 मुकाबलों में ही पोलार्ड को पछाड़ दिया है। इस भारतीय बल्लेबाज के नाम अब 3933 रन हो गए हैं।

रोहित शर्मा नंबर-1

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा पहले पायदान पर हैं। रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। उनकी कप्तानी में एमआई ने 5-5 आईपीएल ट्रॉफी भी जीती है। रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए खेले 240 मुकाबलों में 29.93 की औसत के साथ सबसे अधिक 6286 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव 3933 रनों के साथ मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH के सिर सजेगा नंबर-1 का ताज या KKR होगा IPL 2026 से बाहर? देखें पिच रिपोर्ट

सचिन तेंदुलकर अभी भी टॉप-5 में

सचिन तेंदुलकर 2013 में आखिरी बार मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलते नजर आए थे। उन्होंने एमआई के लिए टी20 क्रिकेट में 91 मैचों में 2599 रन बनाए थे। सचिन आज भी मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में सबसे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड और सचिन तेंदुलकर के अलावा लिस्ट में पांचवां नाम अंबाति रायुडू का है, जिन्होंने सचिन से अधिक 2635 रन बनाए हैं।

हार्दिक पांड्या के 2000 रन पूरे

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। उनके नाम फिलहाल 129 मैचों में 2062 रन दर्ज हैं। हार्दिक 7वें नंबर पर हैं। वहीं तिलक वर्मा 1692 रनों के साथ ठीक उनके पीछे 8वें पायदान पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।