SRH vs PBKS highlights who won yesterday match Sunrisers Hyderabad on top in points table Klaasen Orange cap purple cap SRH vs PBKS Highlights: कौन जीता कल का मैच? हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में बदलाव, Ipl Hindi News - Hindustan

SRH vs PBKS Highlights: कौन जीता कल का मैच? हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं ऑरेन्ज कैप की रेस में क्लासेन हीरो बन गए हैं, जबकि पर्पल कैप भुवनेश्वर के पास है।

Thu, 7 May 2026 12:01 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
SRH vs PBKS Highlights: कौन जीता कल का मैच? हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हाईस्कोरिंग मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। पंजाब किंग्स की टीम ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और जारी सीजन में लगातार तीसरा मुकाबला गंवाया है। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए, इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम कूपर कॉनली की शतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। कूपर कॉनली ने 59 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 57 गेंद में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। हालांकि उनकी शतकीय पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी और टीम को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

पैट कमिंस बने प्लेयर ऑफ द मैच

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को पंजाब और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान बेहतरीन फील्डिंग और गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पैट कमिंस ने 4 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। कमिंस ने प्रियांश आर्या और सूर्यांश शेडगे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कमिंस ने प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर का शानदार कैच लपका।

पॉइटंस टेबल में पंजाब को हैदराबाद ने हटाया

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में बादशाहत खत्म हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को पंजाब को हराकर पहला स्थान हासिल कर लिया है। हैदराबाद की टीम जारी सीजन में सात मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। हैदराबाद ने 11 मैचों में से सात मुकाबले जीते हैं और चार मुकाबले गंवाए हैं। टीम 14 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। सनराइजर्स की टीम का नेट रन रेट +0.737 है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम को लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब ने 10 मैच खेलते हुए 6 में जीत हासिल की है और तीन मुकाबले गंवाए हैं। पंजाब का नेट रन रेट +0.571 है। पंजाब की टीम 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब की खराब फील्डिंग पर पोंटिंग का पारा हाई, इंटरव्यू में फेंकने वाले थे माइक

SRH vs PBKS मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1. SRH: जीत: 7, हार: 4, अंक: 14, रन रेट: +0.737

2. PBKS: जीत: 6, हार: 3, अंक: 13, रन रेट: +0.571

3. RCB: जीत: 6, हार: 3, अंक: 12, रन रेट: +1.420

4. RR: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: +0.510

5. GT: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: -0.147

6. CSK: जीत: 5, हार: 5, अंक: 10, रन रेट: +0.151

7. DC: जीत: 4, हार: 6, अंक: 8, रन रेट: -0.949

8. KKR: जीत: 3, हार: 5, अंक: 7, रन रेट: -0.539

9. MI: जीत: 3, हार: 7, अंक: 6, रन रेट: -0.649

10. LSG: जीत: 2, हार: 7, अंक: 4, रन रेट: -1.076

पर्पल कैप में भुवनेश्वर टॉप पर

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप लिस्ट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 9 मैचों में 17 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। गुजरात के रबाडा और हैदराबाद के मलिंगा के नाम 16-16 विकेट हैं।

हैदराबाद बनाम पंजाब मैच के बाद पर्पल कैप लिस्ट

1. भुवनेश्वर कुमार 9 पारियों में 17 विकेट

2. अंशुल कंबोंज 10 पारियों में 17 विकेट

3. कागिसो रबाडा, 10 पारियों में 16 विकेट

4. ईशान मलिंगा, 11 पारियों में 16 विकेट

5. जोफ्रा आर्चर 10 पारियों में 15 विकेट

ऑरेन्ज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक को पीछे छोड़ा

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा था। लेकिन इसी पारी के दौरान उनकी टीम के साथ हेनरिक क्लासेन ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्लासेन ने 11 पारियों में 494 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा के नाम 11 मैचों में 475 रन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई की टीम के साथ नहीं दिखे हार्दिक, क्या नहीं खेलेंगे बेंगलुरु के खिलाफ मैच?

SRH vs PBKS मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट

1. हेनरिक क्लासेन- 11 पारियों में 494 रन

2. अभिषेक शर्मा- 11 पारियों में 475 रन

3. केएल राहुल- 10 पारियों में 445 रन

4. ईशान किशन- 11 पारियों में 409 रन

5- वैभव सूर्यवंशी- 10 मैचों में 404 रन

6. संजू सैमसन- 10 मैचों में 402 रन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।