SRH vs KKR Live Score: केकेआर ने एसआरएच को रौंदा
केकेआर ने एसआरएच को सात विकेट से रौंदा है। कोलकाता ने 10 गेंद बाकी रहते 166 रनों का टारगेट चेज किया। रिंकू सिंह ने दो चौके लगाकर जीत की दहलीज पार कराई। वह 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी
SRH vs KKR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ रोक दिया है। केकेआर ने रविवार को 8 विकेट से जीत हासिल की। केकेआर ने 166 रनों का लक्ष्य 18.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता टीम ने घर में घुसकर मौजूदा सीजन में एसआरएच के हाथों 65 रनों से मिली हार का बदला लिया। एसआरएच को लगातार पांच मैच जीतने के बाद हार का मुंह देखना पड़ा है। केकेआर को लगातार तीसरी जीत नसीब हुई है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। कोलकाकात के 9 मैचों में सात अंक हो गए हैं। एसआरएच के 10 मैचों में 12 अंक हैं। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान अजिंक्य राहणे (36 गेंदों में 43) और फिन एलन (13 गेंदों में 29 रन) ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की पार्टनरशिप की। एलन को पैट कमिंस ने चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। रहाणे और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और एसआरएच को बैकफुट पर धकेल दिया। रहाणे 15वें ओवर में साकिब हुसैन के जाल में फंसे। उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। शिवांग कुमार ने 17वें ओवर में रघुवंशी की पारी का अंत किया। उपकप्तान रिंकू सिंह ने जीत की नैया पार लगाई। उन्होंने 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो चौके हैं। कैमरू ग्रीन ने तीन गेंदों में नाबाद तीन रन बनाए।
इससे पहले, केकेआर ने टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली हैदराबाद टीम 19 ओवर में 165 रनों पर समेटा। टैविस हेड (61) ने सर्वाधिक रन बनाए। अभिषेक शर्मा सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और एक छक्का है। कार्तिक त्यागी ने चौथे ओवर में अभिषेक को पवेलियन भेजा। हेड ने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के निकले। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में अपना शिकार बनाया। हेड ने ईशान किशन के संग 61 रनों की साझेदारी की। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की।
हेनरिक क्लासेन ने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने 11वें ओवर में आउट किया। रोवमैन पॉवेल ने दौड़कर क्लासेन का हैरतअंगेज कैच लपका। स्मरण रविचंद्रन (चार गेंदों में 4 रन), अनिकेत वर्मा (8 गेंदों में 6) और सलिल अरोड़ा (6 गेंदों में 2) का बल्ला नहीं चला। ईशान किशन फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। पैट कमिंस ने 8 गेंदों में 10 रन जोड़े। एसआरएच के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। हैदराबाद ने अंतिम आठ विकेट 60 रन जोड़कर गंवाए। केकेआर की ओर से वरुण चक्रर्ती ने तीन जबकि सुनील नरेन और कार्तिक ने दो-दो शिकार किए। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया।
KKR Score: 169/3 (18.2 ओवर)
SRH Score: 165/10 (19 ओवर)
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
SRH vs KKR Live Score: केकेआर ने एसआरएच को रौंदा
केकेआर ने एसआरएच को सात विकेट से रौंदा है। कोलकाता ने 10 गेंद बाकी रहते 166 रनों का टारगेट चेज किया। रिंकू सिंह ने दो चौके लगाकर जीत की दहलीज पार कराई। वह 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।
SRH vs KKR Live Score: अंगकृष रघुवंशी लौटे पवेलियन
अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 47 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के हैं। उन्हें शिवांग ने 17वें ओवर में आउट किया।
SRH vs KKR Live Score: अजिंक्य रहाणे फिफ्टी से चूके
अजिंक्य रहाणे फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 36 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। रहाणे को साकिब हुसैन ने 15वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई।
SRH vs KKR Live Score: अंगकृष रघुवंशी ने ठोकी फिफ्टी
अंगकृष रघुवंशी ने 39 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा और आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक है। केकेआर को 30 गेंदों में 37 रनों की जरूरत है। रहाणे 42 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
SRH vs KKR Live Score: रहाणे और अंगकृष ने गाड़ा खूंटा
रहाणे और अंगकृष ने खूंटा गाड़कर खड़े हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हो चुकी है। रहाणे 30 और अंगकृष 23 रन बनाकर टिके हैं। 8 ओवर के बाद केकेआर को स्कोर 89/1 है।
SRH vs KKR Live Score: फिन एलन बने कमिंस का शिकार
केकेआर को पहला झटका फिन एलन के तौर पर लगा है। उन्हें पैट कमिंस ने चौथे ओवर में क्लासेन को कैच कराया। एलन ने 13 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के दम पर 29 रन जुटाए। उन्होंने रहाणे (16)* के साथ 49 रनों की साझेदारी की।
SRH vs KKR Live Score: रहाणे और एलन ने संभाला मोर्चा
केकेआर की बल्लेबाजी का आगाज हो गया है। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने मोर्चा लिया है। केकेआर ने शुरुआती दो ओवर में 14 रन बटोरे। रहाणे और एलन के बल्ले से एक-ए चौका निकला।
SRH vs KKR Live Score: केकेआर को मिला 166 का टारगेट
हैदराबाद टीम ने केकेआर को 166 रनों का टारगेट दिया है। हर्षल पटेल (6) हैदराबाद की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे।
SRH vs KKR Live Score: पैट कमिंस भी हुए आउट
हैदराबाद का आठवां विकेट पैट कमिंस के तौर पर गिरा है। उन्हें अनुकूल रॉय ने 17वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। कमिंस के बल्ले से 8 गेंदों में 10 रन निकले। वैभव अरोड़ा ने 18वें ओवर में शिवांग कुमार (1) का शिकार किया।
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद के सात विकेट गिरे
अनिकेत वर्मा 8 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्हें चक्रवर्ती ने 14वें ओवर में रहाणे को कैच कराया। नरेन ने 16वें ओवर में केकेआर को डबल झटका दिया। सलिल अरोड़ा (6 गेंदों में) का बल्ला नहीं चला। ईशान फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 42 रन बनाए।
SRH vs KKR Live Score: क्लासेन का गजब कैच लपका
हैदराबाद को तीसरा झटका हेनरिक क्लासेन के रूप में लगा है। उन्होंने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। क्लासेन को ग्रीन ने 11वें ओवर में आउट किया। उन्होंने डीप मिडविकेट की दिशा में पॉवेल को कैच थमाया। पॉवेल ने दौड़कर डाइव लगाने के बाद गजब का कैच लपका। स्मरण रविचंद्रन (चार गेंदों में चार) को चक्रवर्ती ने 12वें ओवर में रहाणे को कैच कराया
SRH vs KKR Live Score: हेड बने चक्रवर्ती का शिकार
ट्रैविस हेड की पारी का अंत हो गया है। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन को लपकवाया। हेड ने 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने और ईशान ने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप की। ईशान का साथ देने के लिए हेनरिक क्लासेन आए हैं।
SRH vs KKR Live Score: ट्रैविस हेड ने ठोका अर्धशतक
ट्रैविस हेड ने 22 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। उन्होंने चक्रवर्ती के खिलाफ सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा और आईपीएल में 10वां अर्धशत है।
SRH vs KKR Live Score: पावरप्ले में 70 के पार हैदराबाद
हैदराबाद ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 71 रन जोड़े। कार्तिक ने छठे ओवर में 12 रन खर्च किए। ईशान ने छक्का और चौका मारा। ईशान 7 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। हेड ने 19 गेंदों में 42 रन जोड़ लिए हैं।
SRH vs KKR Live Score: सस्ते में लौटे अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें एक चौका और छक्का है। अभिषेक को कार्तिक त्यागी ने चौथे ओवर में कैमरून ग्रीन को कैच कराया। उन्होंने हेड के साथ पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। हेड 28 और ईशान किशन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
SRH vs KKR Live Score: हेड ने अरोड़ा को लिया आड़े हाथ
वैभव अरोड़ा ने दूसरे ओवर में 17 रन लुटाए। उन्हें हेड ने आड़े हाथ लेते हुए चार चौके लगाए। अभिषेक ने पहली गेंद पर सिंगल लिया, जिसके बाद स्ट्राइक हेड के पास आई। नरेन द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में एसआरएच ने 11 रन जुटाए। हेड ने चौका और छक्का लगाया।
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा उतरे हैं। सुनील नरेन ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली और 9 रन दिए। अभिषेक शर्मा नए एक छक्के समेत आठ रन बटोरे। नरेन ने 2020 के बाद पहली बार बॉलिंग अटैक की कमान संभाली।
SRH vs KKR Live Score: इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट लिस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: प्रफुल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी
SRH vs KKR Live Score: टॉस गंवाने के बाद क्या बोले रहाणे?
टॉस गंवाने के बाद रहाणे ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग करना चाहते थे। ब्रेक से हमें मदद मिली है। हमने उन चीजों के बारे में सोचा जो हमने अच्छी कीं और उन एरिया के बारे में भी सोचा, जहां हम सुधार कर सकते हैं। छोटे-छोटे पलों को जीतना अहम है।
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस
हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
SRH vs KKR Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राडर्स का मुकाबला शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान पैट कमिंस और अजिंक्य रहाणे तीन बजे टॉस के लिए मैदान पर मौजूद होंगे।
SRH vs KKR Live Score: दोनों की संभावित XII
हैदराबाद संभावित XII: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, इशान मलिंगा
कोलकाता की संभावित XII: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
SRH vs KKR Live Score: क्या पथिराना को मिलेगा मौका?
केकेआर के गेंदबाजी कोच टिम साउथी ने एसआरएच मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने को लेकर संशय बरकरार रखा है। पथिराना टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 फरवरी को खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह आईपीएल की शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन अब वह फिट हो गए हैं। साउथी ने मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, ''वह कुछ समय से टीम के साथ है। हम परिस्थितियों को देख कर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेंगे। वह अभ्यास के दौरान अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और उसका टीम के साथ होना अच्छा है।''
SRH vs KKR Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में अभी तक 31 मैच खेले हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में केकेआर का पलड़ा भारी है। कोलकाता ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, हैदराबाद टीम ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी। सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह।
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड
पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।