SRH not only Confirm their playoff ticket but also GT After Beating CSK IPL 2026 now has one berth and 5 Teams In Race CSK की नैया डुबोकर SRH ने अपना ही नहीं, GT का भी प्लेऑफ टिकट कटाया; IPL 2026 में अब एक अनार और पांच बीमार, Ipl Hindi News - Hindustan

CSK की नैया डुबोकर SRH ने अपना ही नहीं, GT का भी प्लेऑफ टिकट कटाया; IPL 2026 में अब एक अनार और पांच बीमार

SRH IPL 2026 Playoff: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। एसआरएच ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपना टिकट कटाया। साथ ही गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई।

Tue, 19 May 2026 12:06 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
CSK की नैया डुबोकर SRH ने अपना ही नहीं, GT का भी प्लेऑफ टिकट कटाया; IPL 2026 में अब एक अनार और पांच बीमार

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार को आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में एंट्री कर ली। एसआरएच ने चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से हराया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने सीएसके की नैया डुबोकर ना सिर्फ अपना बल्कि गुजरात टाइटंस (GT) का भी प्लेऑफ टिकट कंफर्म किया। एसआरएच और जीटी के 13 मैचों में 8-8 जीत दर्ज करने के बाद 16-16 अंक हैं। बेहतर नेट रनरेट के कारण जीटी अंक तालिका में दूसरे जबकि एसआरएच तीसरे पायदान पर बरकरार है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 13 मैचों में 18 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है और पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी। सीएसके को 13 मैचों में सातवीं हार के बाद एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

अब एक अनार और पांच बीमार

प्लेऑफ में सिर्फ चार टीमों को ही जगह मिलती है। मौजूदा सीजन में अब प्लेऑफ का सिर्फ एक स्लॉट खाली रह गया है। एक स्थान के लिए सीएसके समेत पांच टीमें रेस में हैं। सीएसके आखिरी लीग मैच जीतकर 14 अंकों तक ही जा सकती है। सीएसकी हार से राजस्थान रॉयल्स (RR) तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। राजस्थान को छोड़कर किसी भी टीम के पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका नहीं है। ऐसे में बाकी टीमों की उम्मीदें ना सिर्फ अपनी जीत बल्कि अन्य टीमों की हार पर टिकी होंगी। प्लेऑफ की रेस से अभी तक आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बाहर हुई हैं। दोनों के 12 मैचों में 8-8 अंक हैं।

CSK vs SRH मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
स्थिति टीमकुल मैचजीतहारकोई नतीजा नहींनेट रन रेटअंक
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q)139401.06518
2 गुजरात टाइटंस138500.40016
3 सनराइजर्स हैदराबाद138500.35016
4 पंजाब किंग्स136610.22713
5 राजस्थान रॉयल्स126600.02712
6 चेन्नई सुपर किंग्स13670-0.02712
7 दिल्ली कैपिटल्स13670-0.87112
8 कोलकाता नाइट राइडर्स12561-0.03811
9 मुंबई इंडियंस (E)12480-0.5048
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E)12480-0.7018
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमिंस ने IPL में पांड्या को पछाड़ा, कप्तानों की धाकड़ लिस्ट में बने नंबर-2

ईशान किशन चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

विकेटकीपर ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य चेपॉक की धीमी विकेट पर आसान नहीं था। ईशान ने 47 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्कों के दम पर 70 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद में 47 रन बनाए। उन्होंने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन की अहम साझेदारी की। हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट पर टारगेट चेज किया। इससे पहले कप्तान कमिंस ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च किए। चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। सीएसके ने घरेलू मैदान पर निर्धारित 20 ओवर में सात पर 180 रन जुटाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।