IPL 2026 Pat Cummins surpasses Hardik Pandya During CSK vs SRH becomes No 2 in list of Most Wickets in IPL as a Captain CSK vs SRH: पैट कमिंस ने IPL में हार्दिक पांड्या को पछाड़ा, कप्तानों की धाकड़ लिस्ट में बने नंबर-2, Ipl Hindi News - Hindustan

CSK vs SRH: पैट कमिंस ने IPL में हार्दिक पांड्या को पछाड़ा, कप्तानों की धाकड़ लिस्ट में बने नंबर-2

Pat Cummins CSK vs SRH: पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन शिकार किए। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने एक धाकड़ लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पछाड़ दिया है।

Mon, 18 May 2026 10:08 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
CSK vs SRH: पैट कमिंस ने IPL में हार्दिक पांड्या को पछाड़ा, कप्तानों की धाकड़ लिस्ट में बने नंबर-2

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने सोमवार को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज कमिंस ने अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च किए और तीन अहम विकेट झटके। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में विकेटकीपर संजू सैमसन (27), कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15) और कार्तिक शर्मा (32) का शिकार किया। कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक धाकड़ लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पछाड़ दिया है। वह आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कमिंस के खाते में फिलहाल 41 विकेट हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में छह मैचों में 8 शिकार किए हैं। वह अनफिट होने के कारण शुरुआती सात मैचों में एसआरएच के लिए नहीं खेले।

हार्दिक पांड्या ने किए 40 शिकार

हार्दिक ने कप्तान के रूप में अभी तक 40 विकेट चटकाए हैं। स्टार ऑलराउंडर ने जारी सीजन में 8 मैचों में चार विकेट लिए हैं। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हैं। हालांकि, हार्दिक ने चोटिल होने की वजह से दो मई के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। एमआई 19वें सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। आईपीएल में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर वॉर्न ने 57 विकेट लिए। उन्होंने 2008 से लेकर 2011 तक राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की कमान संभाली। कमिंस इसके अलावा आईपीएल कप्तान के तौर पर सर्वाधिक 3 विकेट हॉल के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा अंजाम दिया। वॉर्न ने भी आईपीएल में पांच मर्तबा तीन विकेट हॉल हासिल किया।

IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट

57 – शेन वॉर्न

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

41 – पैट कमिंस

40 – हार्दिक पांड्या

30 – अनिल कुंबले

25 – रविचंद्रन अश्विन

20 – जहीर खान

18 – युवराज सिंह

17 – डेनियल विटोरी

15 – अक्षर पटेल

IPL कप्तान के तौर पर सर्वाधिक 3 विकेट हॉल

5 – पैट कमिंस

5 – शेन वॉर्न

3 – युवराज सिंह

3 – अनिल कुंबले

3 – हार्दिक पांड्या

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 का बेस्ट कप्तान कौन? रायुडू ने की रैंकिंग; पंत-पांड्या फिसड्डी
ये भी पढ़ें:LIVE: ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में CSK ने हैदराबाद को दिया 181 रनों का लक्ष्य

चेन्नई की टीम ने 'करो या मरो' मैच में हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बटोरे। सीएसका का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौके और चार छक्के जमाए। शिवम दुबे के बल्ले से 23 गेंदों में 26 रन निकले, जिसमें तीन चौके और एक छक्का है। उर्विल पटेल ने 13 और प्रशांत वीर ने 11 रनों का योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।