SRH निकली मैच विनर्स की फैक्ट्री! 7 जीत में रिपीट नहीं हुआ 'हीरो', अब कप्तान पैट कमिंस चमके
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। एसआरच ने अब तक सात मैच जीते हैं। हैदराबाद की जीत में हर बार अलग खिलाड़ी 'हीरो' बना। अब पैट कमिंस चमके हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रनों से हार थमाई। यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा। एसआरएच ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 235/4 का स्कोर बनाया। जवाब में पीबीकेएस 7 विकेट पर 202 रन ही जुटा सकी। कूपर कोनोली (नाबाद 107) के शतक बेकार चला गया। एसआरएच के कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। तेज गेंदबाज कमिंस ने चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए। पंजाब को लगातार तीसरी हार का मुंह देखना पड़ा जबकि हैदराबाद टीम ने 11 मैचों में सातवीं जीत हासिल की। एसआरएच 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।
SRH की 7 जीत में रिपीट नहीं हुआ 'हीरो'
हैदराबाद टीम आईपीएल 2026 में मैच विनर्स की फैक्ट्री जैसी लग रही है। दरअसल, एसआरएच की सात जीत में 'हीरो' रिपीट ही नहीं हुआ। जब भी टीम को जीत मिली तो प्लेयर ऑफ द मैच अलग खिलाड़ी बना। एसआरएच को जारी सीजन में पहली जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ नसीब हुई थी। तब नीतीश कुमार रेड्डी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया था। दूसरे जीत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सामने मिली, जिसमें तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। श्रीलंका के पेसर ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध कमाल किया और 'हीरो' बने। एसआरएच ने चौथी जीत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) पर दर्ज की। उस मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा का जलवा दिखा। हैदराबाद की पांचवां मैच में आरआर को हराया और ईशान किशन ने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किया। छठी जीत मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मिली, जिसमें साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने गदर काटा। अब कमिंस चमके हैं।
प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर क्या बोले कमिंस?
कमिंस प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने पर हैरान नजर आए। उन्होंने पंजाब किंग्स से जीतने के बाद कहा, ''मैंने जैसी बॉलिंग की, उससे खुश हूं। हालांकि, मुझे नहीं पता कि यह अवॉर्ड कैसे मिला लेकिन अच्छा लग रहा है। मैं फ्रेश होकर आया था। काफी अच्छी तैयारी की थी। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। खुश हूं कि मैं योगदान दे सका। पावरप्ले में किसी भी टीम के लिए ज्यादा कुछ काम नहीं आया। हमने थोड़ा और प्रोएक्टिव रहने की कोशिश की। हमारे अपने प्लान थे, लेकिन हमारे पास अन्य दूसरे ऑप्शन नहीं थे। ऐसे में मैंने सोचा कि हम बाउंसर ट्राई करेंगे और खुशकिस्मती से वो रणनीति कामयाब रही।''
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन