IPL 2026 Orange Cap List After SRH vs PBKS Match Heinrich Klaasen Abhishek Sharma Ishan Kishan Vaibhav Sooryavanshi ऑरेंज कैप की रेस में विदेशी बना नंबर-1, अभिषेक शर्मा मुंह ताकते रह गए; ईशान ने कब्जाया वैभव सूर्यवंशी का स्थान, Ipl Hindi News - Hindustan

ऑरेंज कैप की रेस में विदेशी बना नंबर-1, अभिषेक शर्मा मुंह ताकते रह गए; ईशान ने कब्जाया वैभव सूर्यवंशी का स्थान

IPL 2026 Orange Cap List: ऑरेंज कैप की रेस में विदेशी खिलाड़ी नंबर-1 बन गया है। अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। केएल राहुल को दो स्थान का नुकसान हुआ। ईशान किशन ने टॉप-5 में एंट्री कर ली है।

Thu, 7 May 2026 12:01 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑरेंज कैप की रेस में विदेशी बना नंबर-1, अभिषेक शर्मा मुंह ताकते रह गए; ईशान ने कब्जाया वैभव सूर्यवंशी का स्थान

IPL 2026 Orange Cap List: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का 49वां मैच खेला गया। एसआरएच ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पीबीकेएस को 33 रनों से शिकस्त दी। हैदराबाद टीम ने 235/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन जुटाए। कूपर कोनोली (59 गेंदों में नाबाद 107) के शतक पर पानी फिर गया। पीबीकेएस को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। एसआरएच 11 मैचों में सातवीं जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। एसआरएच को ना सिर्फ जीत मिली बल्कि उसके खिलाड़ियों का ऑरेंज कैप की रेस में दबदबा भी बढ़ गया। एसआरएच के हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 बन गए हैं। उनके खाते में 11 मैचों में 494 रन हैं, जिसमें 54.88 का औसत रहा। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्लासेन ने पीबीकेएस के सामने 43 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली।

अभिषेक शर्मा मुंह ताकते रह गए

एसआरएच के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 13 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से दो चौके और चार छक्के निकले। उन्होंने अपनी पारी में छह रह बनाते ही केएल राहुल से ऑरेंज कैप छीन ली थी लेकिन क्लासेन के धमाल के बाद मुंह ताकते रह गए। अभिषेक ने 11 मुकाबलों में 47.50 के औसत से 475 रन जोड़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विकेटकीपर और ओपनर राहुल तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वह 10 मैचों में 445 रन बटोर चुके हैं। उनका औसत 49.44 का है। एसआरएच के विकेटकीपर ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी का स्थान कब्जाया है। वह छलांगकर चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पंजाब के विरुद्ध 32 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की बदौलत 55 रन जुटाए। उनके खाते में 11 मैचों में 409 रन हैं, जिसमें 37.18 का औसत रहा। वह मैच से पहले टॉप-10 से बाहर थे। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के 15 वर्षीय ओपनर सूर्यवंशी पांचवें नंबर पर लुढ़क गए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 404 रन जोड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक के 'तूफान' में उड़ा गेल का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले नंबर-1 प्लेयर
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कोहली को एक स्थान का नुकसान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को एक और स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह नौवें पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 54.14 के औसत से 379 रन बनाए हैं। हालांकि, कोहली के पास आज लिस्ट में छलांग लगाने का मौका होगा। आरसीबी की गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से भिड़ंत होनी है। यह मुकाबला लखनऊ के इकान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार गेंदों में तीन रन ही बना सके। उन्होंने जारी सीजन में 10 मैचों में 364 रन जुटा हैं। प्रभसिमरन 11वें नंबर पर चले गए हैं।

SRH vs PBKS मैच के बाद ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

प्लेयरमैचरनटीम
हेनरिक क्लासेन11494सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा11475सनराइजर्स हैदराबाद
केएल राहुल10445दिल्ली कैपिटल्स
ईशान किशन11409सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी10404राजस्थान रॉयल्सस
संजू सैमसन10402चेन्नई सुपर किंग्स
साई सुदर्शन10385गुजरात टाइटंस
रयान रिकेल्टन8380मुंबई इंडियंस
विराट कोहली9379रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शुभमन गिल9378गुजरात टाइटंस
प्रभसिमरन सिंह10364पंजाब किंग्स
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।