Six off the first ball of an IPL match Yashasvi Jaiswal hits Mitchell Starc for six joins virat kohli Phil Salt list IPL में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज, 2009 से यशस्वी सहित इन 5 खिलाड़ियों ने किया ये कारनामा, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज, 2009 से यशस्वी सहित इन 5 खिलाड़ियों ने किया ये कारनामा

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल के इतिहास में मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खिलाफ ये कारनामा किया।

Fri, 1 May 2026 08:52 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज, 2009 से यशस्वी सहित इन 5 खिलाड़ियों ने किया ये कारनामा

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने छक्के के साथ शुरुआत की। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके साथ ही आईपीएल में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल से पहले नमन, कोहली और प्रियांश जैसे बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके हैं। हालांकि स्टार्क ने जायसवाल को ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया और पहले ही ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया।

पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 5वें बल्लेबाज

आईपीएल के इतिहास में मैच की पहली गेंद पर पहली बार छक्का लगाने का रिकॉर्ड नमन ओझा के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज नमन ने 2009 में डरबन में ब्रैड हॉग की गेंद पर छक्का मारा था। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज वरुण आरोन के खिलाफ 2019 में पहली गेंद पर छक्का मारा था। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रहे फिल सॉल्ट ने 2024 में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज नुवान तुषारा के खिलाफ छक्का मारा था। पंजाब किंग्स के धाकड़ सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज खलील अहमद के ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था। वहीं यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को इस लिस्ट में जगह बनाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ओवर की पहली गेंद को 6 रन के लिए भेजा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेनरिक क्लासेन ने बच्चे और बीवी का वीडियो बनाने पर फैन को धमकाया; देखिए वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल तीन गेंद में 6 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद काइल जैमिसन ने विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 4 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करके राजस्थान को बड़ा झटका दिया। दो विकेट गिरने के बाद ध्रुव जुरेल औ कप्तान रियान पराग ने पारी को संभाला और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। ध्रुव जुरेल 30 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।

कप्तान रियान पराग (90), डॉनोवन फरेरा (नाबाद 47) और ध्रुव जुरेल (42) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।