IPL 2026 You will Be on the Floor Heinrich Klaasen Issues Stern Warning to Fan Filming His Family Watch Video तुम जमीन पर होगे, हेनरिक क्लासेन ने बच्चे और बीवी का वीडियो बनाने पर फैन को धमकाया; देखिए वीडियो, Cricket Hindi News - Hindustan

तुम जमीन पर होगे, हेनरिक क्लासेन ने बच्चे और बीवी का वीडियो बनाने पर फैन को धमकाया; देखिए वीडियो

हैदराबाद के अनुभवी क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक फैन को उनके परिवार की वीडियो बनाने से रोक रहे हैं। हालांकि फैन के नहीं मानने पर उन्होंने उसे मारने की धमकी भी दी।

Fri, 1 May 2026 05:54 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तुम जमीन पर होगे, हेनरिक क्लासेन ने बच्चे और बीवी का वीडियो बनाने पर फैन को धमकाया; देखिए वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फैन को वीडियो बनाने से रोक रहे हैं। क्लासेन का ये वीडियो किसी एयरपोर्ट का है, जहां पर एक फैन हेनरिक क्लासेन का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। हालांकि क्लासेन को फैंस की ये हरकत पसंद नहीं आई और वह बार-बार उस व्यक्ति को उनके परिवार और उनकी तस्वीरें लेने से मना कर रहे थे। हालांकि जब वह नहीं माना तो हेनरिक क्लासेन ने उसे मारने की धमकी दे दी। हालांकि इस वीडियो और आवाज की पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्लासेन ने वीडियो बनाने से रोका

हेनरिक क्लासेन आमतौर पर अपने परिवार और खुद को ऑफ फील्ड लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं। हेनरिक ने हाल ही में अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली थी। आईपीएल 2026 के दौरान वायरल वीडियो में क्लासेन ने फैन को वीडियो ना बनाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ''मुझे ध्यान से सुनो, ऐसा मत करो, समझे। मैंने तुमसे कहा मत करो। धन्यवाद, लेकिन फोटो मत लो।'' हेनरिक इस दौरान धीमी आवाज में बातचीत कर रहे थे लेकिन जब फैन ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने अपनी आवाज बढ़ाई और गुस्से में कहा, ''अगर मैं मुड़ता हूं और तुम मेरी या मेरे परिवार की फोटो लेते, मैं वादा करता हूं कि तुम जमीन पर होगे। अब प्लीज उधर घूमो और जाओ।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी 100 छक्के लगाने से एक शॉट दूर, टी20 क्रिकेट में रच देंगे इतिहास

हेनरिक क्लासेन और फैन के बीच बातचीज जारी रही और फैन आगे बढ़ने लगा, हालांकि उसने वीडियो शूट करना नहीं रोका, जिस पर हेनरिक ने तेज आवाज में कहा, ''ध्यान से सुनो, तुरंत रोक दो। मैंने तुमसे कहा कोई फोटो नहीं। ये मेरी फैमिली है। ठीक है। इसलिए कैमरे को दूर रखो।'' सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कईयों ने माना है कि फैन को ऐसा नहीं करना था और खिलाड़ी के मना करने पर वीडियो रोक देना चाहिए था।

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने जारी सीजन में 9 मैचों में 414 रन बनाए हैं और आईपीएल 19 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अभिषेक शर्मा हैं, जोकि उनकी ही टीम के साथी हैं। अभिषेक शर्मा ने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं और जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने जारी सीजन में छठवीं जीत हासिल की। टीम ने अब तक तीन मुकाबले गंवाए हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।