साई सुदर्शन ने 500 बनाते ही कर ली विराट कोहली की बराबरी, IPL में तीसरी बार किया ये कारनामा
Sai Sudharsan in IPL 2026: साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जमाया। गुजरात टाइटंस के ओपनर ने एक मामले में दिग्गज विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उहोंने अहमदाबाद के मैदान पर 44 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। सुदर्शन आईपीएल 2026 में 500 रन कंप्लीट करने वाले पहले प्लेयर बने। 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 500 बनाते ही एक मामले में दिग्गज विराट कोहली की बराबरी कर ली। दरअसल, सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में लगातार सबसे ज्यादा बार 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 2026 के अलावा 2025 और 2024 में भी 500 प्लस रन जुटाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज कोहली ने 2023, 2024 और 2025 में ऐसा किया।
गेल-धवन ने भी तीन बार किया ये कारनामा
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेट क्रिस गेल (2011, 2012, 2013) और पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन (2019, 2020, 2021) भी आईपीएल में लगातार तीन बार 500 प्लस रन बटोर चुके हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। उन्होंने छह बार यह कारनामा अंजाम दिया है। उनके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (पांच बार) हैं। बता दें कि 24 वर्षीय सुदर्शन आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की फेहरिस्त में फिलहाल दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 41.75 के औस से 501 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक और एक शतक है। उनसे आगे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने 12 मैचों में 50.80 के औसत से 508 रन जोड़ चुके हैं। उनके बल्ले से पांच अर्धशतक निकले हैं। कोहली लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 379 रन बटोरे हैं, जिसमें 42.11 का औसत रहा। उन्होंने तीन फिफ्टी जमाई हैं।
IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार लगातार 500 प्लस रन
6 - डेविड वॉर्नर (2014, 2015, 2016, 2017, 2019, 2020)
5 - केएल राहुल (2018, 2019, 2020, 2021, 2022)
3 - क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)
3 - शिखर धवन (2019, 2020, 2021)
3 - विराट कोहली (2023, 2024, 2025)
3 - साई सुदर्शन (2024, 2025, 2026)
सुदर्शन के अलावा सुदंर ने भी जड़ा अर्धशतक
मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मंगलवार को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर (33 गेंदों में 50) के अर्धशतकों से गुजरात ने पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ढेर हो गई। कगिसो रबाडा ने शीर्ष क्रम की बखिया उधेड़ते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जैसन होल्डर ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन