वैभव सूर्यवंशी की इस खासियत पर सचिन तेंदुलकर हुए फिदा, बोले- प्रेशर बढ़ने पर भी उसने...
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में गदर काटा। 15 साल के सलामी बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप अपनेनाम की।

वैभव सूर्यवंशी का नाम हर किसी की जुबां पर है। उन्होंने कम वक्त में तूफानी बैटिंग से अपनी अलग पहचान बनाई है। 15 साल के सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में खूब महफिल लूटी। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों का डटकर सामना किया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ओपनर ने 16 मैचों में 237.30 के दमदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जो 19वें सीजन में सर्वाधिक हैं। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए। वह तीन बार तो 90 प्लस रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप हासिल की। सूर्यवंशी की प्रेशर में इंटेंट नहीं बदलने की खासियत पर सचिन तेंदुलकर फिदा हैं। महान बल्लेबाज सचिन ने कहा कि बाएं हाथ के युवा ओपनर का प्रभाव सीजन में सिर्फ रनों तक सीमित नहीं था।
'वैभव सूर्यवंशी ने प्रेशर बढ़ने पर भी…'
सचिन ने मंगलवार को अपनी रेडिट पोस्ट में लिखा, ''वैभव सूर्यवंशी का मैचों पर प्रभाव उनके बनाए रनों से कहीं ज्यादा था। विरोधी टीम उनके बारे में सोच रही थीं। टीमें उनके लिए प्लान बना रही थीं और फैंस उनका क्रीज पर आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एलिमिनेटर और क्वालीफायर दोनों में तेजी से रन बनाने की उनकी काबिलियत ने दिखाया कि प्रेशर बढ़ने पर भी उनका इंटेंट नहीं बदला। इससे भी जरूरी बात यह है कि जब भी वह क्रीज पर आते थे, उनकी बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स को और भरोसा मिलता था।'' राजस्थान टीम ने सीजन में क्वालीफायर-2 तक का सफर तय किया, जहां उसने गुजरात टाइटंस (जीटी) के हाथों हार मिली। जीटी को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मात देकर खिताब जीता।
सूर्यवंशी ने सीजन में 72 छक्के लगाए
आरआर सूर्यवंशी की वजह से रॉयल्स क्वालिफायर-2 में पहुंची थी। उन्होंने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से पांच चौके और 12 छक्के निकले। सूर्यवंशी ने क्वालिफायर-2 में 47 गेंदों में 97 रन जुटाए, जिसमें 8 चौके और 7 सिक्स शामिल हैं। उन्होंने सीजन में कुल 72 छक्के ठोके, जो आईपीएल में नया रिकॉर्ड है। सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर समेत कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए। वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल में जय शाह, सौरव गांगुली, राजीव शुक्ला और अन्य लोगों के साथ एक ही बॉक्स में बैठे दिखे। ओपनर के साथ राजस्थान टीम मैनेजर रोमी भिंडर भी थे। सुवा सनसनी सूर्यवंशी अब 9 जून से श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज में एक्शन में नजर आएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन