RCB vs GT Virat Kohli aggressive celebration after Shubman Gill dismissal Rajat Patidar Catch In IPL 2026 Final Video VIDEO: शुभमन गिल का दिल टूटने पर विराट कोहली का जोश हाई! रजत पाटीदार ने पकड़ा कमाल का कैच, Ipl Hindi News - Hindustan

VIDEO: शुभमन गिल का दिल टूटने पर विराट कोहली का जोश हाई! रजत पाटीदार ने पकड़ा कमाल का कैच

शुभमन गिल का आईपीएल 2026 फाइनल में बल्ला नहीं चला। गिल के आउट होने पर विराट कोहली ने जोशीले अंदाज में जश्न मनाया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कमाल का कैच पकड़ा।

Sun, 31 May 2026 08:40 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: शुभमन गिल का दिल टूटने पर विराट कोहली का जोश हाई! रजत पाटीदार ने पकड़ा कमाल का कैच

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली मैच में विकेट गिरने पर जोशीले अंदाज में जश्न मनाते हैं। उस वक्त कोहली उत्साह और ऊर्जा देखने लायक होती है। उन्होंने रविवार को आईपीएल 2026 फाइनल में शुभमन गिल के आउट होने पर भी कुछ इसी शिद्दत से जश्न मनाया। उनके आक्रामक सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान गिल का खिताबी मुकाबले में दिल टूट गया। शानदार फॉर्म में चल रहे गिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 8 गेंदों में 10 रन ही बना सके, जिसमें दो चौके हैं। वह तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का शिकार बने। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने गिल का कमाल का कैच पकड़ा।

गिल ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन बल्ला सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद ऊपरी किनारा लेकर हवा में खड़ी गई। ऐसे में पाटीदार ने शानदार दौड़ लगाई। वह मिड ऑन से मिड ऑफ की तरफ दौड़कर आए और कैच पकड़ लिया। इसके बाद, कोहली खुशी से झूम उठे क्योंकि उन्हें बखूबी मालूम है कि गिल अगर लंबा टिकते तो आरसीबी को दिक्कत होती। आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी नजर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर है। गिल ने आईपीएल 2026 के 19वें सीजन 16 मैचों में 732 रन बटोरे, जिसमें 45.75 का औसत रहा। उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वह सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: गुजरात टाइटंस का गिरा चौथा विकेट, क्रुणाल पांड्या ने बटलर को भेजा पवेलियन
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

देखें वीडियो…

टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन भी सस्ते में लौटे। सुदर्शन ने 12 गेंदों में दो चौकों के जरिए 12 रन बनाए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने चौथे ओवर में विकेट के पीछे जितेश शर्मा को लपकवाया। निशांत सिंधू ने 18 गेंदों में 20 रन जुटाए। उनके बल्ले से तीन चौके निकले। सिंधू को रासिख सलामी डार ने आठवें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने को कैच कराया। विकेटकीपर जोश बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाए, जिसमें एक चौका है। बटलर को ऑलराउंडर क्रणाल पांड्या ने 13वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। गुजरात की टीम ने 73 रन पर चार विकेट गंवा दिए। आरसीबी ने अपने आक्रामक और बेखौफ अंदाज से टूर्नामेंट में दबदबा कायम किया है, तो वहीं जीटी ने धैर्य और संयमित खेल से प्रभावित करते हुए पांच वर्षों में तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।