IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi Becomes Youngest Player in IPL History to Win Orange Cap Breaks Sai Sudharsan Record वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल में ही जीत लिया ऑरेन्ज कैप, टूट गया साई सुदर्शन-गिल का रिकॉर्ड, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल में ही जीत लिया ऑरेन्ज कैप, टूट गया साई सुदर्शन-गिल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे कम उम्र में ऑरेन्ज कैप जीतने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने इस सीजन 776 रन बनाए।

Sun, 31 May 2026 09:38 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल में ही जीत लिया ऑरेन्ज कैप, टूट गया साई सुदर्शन-गिल का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर लिया है। वह सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। खिताबी मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के जल्दी आउट होने के बाद कन्फर्म हो गया कि वैभव ऑरेन्ज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 15 वर्षीय ने सिर्फ 16 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन उम्मीद के मुताबकि प्रदर्शन नहीं कर सके।

वैभव ने तोड़ा सुदर्शन का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी 15 साल का उम्र में ऑरेन्ज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका ये रिकॉर्ड शायद ही टूटे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बाद 700 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा और आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेन्ज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने। गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पिछले साल शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़कर ये उपलब्धि हासिल की थी। दोनों खिलाड़ियों ने 23 साल की उम्र में ये अवॉर्ड जीता था।

वैभव ऑरेन्ज कैप जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के दूसरे खिलाड़ी बने। वहीं राजस्थान के लिए ये अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं। जोस बटलर ने राजस्थान के लिए 2022 में ऑरेन्ज कैप जीता था। उन्होंने 863 रन बनाए थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर नहीं टूटा कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी का ये रिकॉर्ड,गिल-सुदर्शन ने मौका गंवाया

वैभव सूर्यवंशी का दिखा जलवा

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 440 गेंदों ये उपलब्धि हासिल की। आंद्रे रसेल इससे पहले सबसे तेज थे, जिन्होंने इसके लिए 545 गेंदें खेली थीं। सूर्यवंशी IPL में 1000 रन बनाने वाली पारियों के मामले में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। शॉन मार्श ने सिर्फ 21 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जबकि लेंडल सिमंस ने 23 पारियों में ये कारनामा किया। आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने कुल 135 बाउंड्री लगाईं, जिसमें रिकॉर्ड 72 छक्के शामिल हैं, जो किसी भी टी 20 टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा 128 बाउंड्री बटलर ने आईपीएल 2022 में लगाई थीं, जिन्होंने 83 चौके और 45 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा और इनमें से 684 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए।

सूर्यवंशी अपनी पिछली चार पारियों में नर्वस नाइनटीज में 3 बार आउट हुए हैं। अब वे आईपीएल में नाइनटीज में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और 2014 में ग्लेन मैक्सवेल के बाद एक सीज़न में ऐसी तीन इनिंग खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। IPL 2026 में सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के एक एडिशन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए पांचवें सबसे ज्यादा रन हैं। यह आरआर के लिए किसी भी बैटर के दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं, जो 2022 में जोस बटलर के 863 रन के बाद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।