RCB sold for Rs 16660 crore After Rajasthan Royals ahead IPL 2026 but they will be owners after the season IPL की सबसे बड़ी डील, बिक गई विराट कोहली की टीम; जानिए कौन हैं RCB के नए 'बॉस'?, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL की सबसे बड़ी डील, बिक गई विराट कोहली की टीम; जानिए कौन हैं RCB के नए 'बॉस'?

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने घोषणा की कि उसने IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को बेच दिया है।

Wed, 25 March 2026 06:00 AMVikash Gaur Bhasha, बेंगलुरु
share
IPL की सबसे बड़ी डील, बिक गई विराट कोहली की टीम; जानिए कौन हैं RCB के नए 'बॉस'?

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार 24 मार्च को घोषणा की कि उसने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 16,660 करोड़ रुपये (1.78 अरब डॉलर) के नकद सौदे में बेच दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस समूह ने यूएसएल के साथ फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता कर लिया है।

इस सौदे में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों को शामिल किया गया है। यूएसएल, ब्रिटेन की डियाजियो की सहायक कंपनी है और वह अब आरसीबी से बाहर निकलना चाहती है, क्योंकि यह टीम उनके मुख्य व्यवसाय का हिस्सा नहीं थी। समझौते के तहत एबीजी के निदेशक आर्यमान विक्रम बिड़ला को आरसीबी का चेयरमैन (प्रमुख) बनाया जाएगा, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी उनके उप प्रमुख होंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1.63 अरब डॉलर में बिक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए कौन है इसका नया मालिक?

हालांकि, इस सौदे को अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और आईपीएल संचालन समिति के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कल सोमानी के नेतृत्व वाले समूह ने 1.63 अरब डॉलर में खरीदा था। आरसीबी को खरीदने की दौड़ में टाइम्स इंटरनेट के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम, एबीजी और आर्सेलरमित्तल के सीईओ आदित्य मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार भी शामिल था।

आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बिकने के बाद राजस्थान रॉयल्स बन गई थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फिर से दबदबा दिखाया और फिर से आरसीबी इस लीग की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी वैल्यूएशन के मामले में बन गई। राजस्थान रॉयल्स पर 1.63 अरब डॉलर की बोली लगी थी, जबकि आरसीबी पर 1.78 अरब डॉलर की बोली लगी है। हालांकि, आईपीएल की इन दो टीमों को नई ओनरशिप आईपीएल 2026 के बाद मिलेगी। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द हमें देखने को मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।