RCB ने आईपीएल इतिहास में 21वीं बार ये कारनामा, LSG को ढेर करते ही CSK को पछाड़ा
RCB vs LSG IPL 2026: आरसीबी ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 150 से कम के स्कोर पर समेटा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक धाकड़ लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाजों ने बुधवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार बॉलिंग की। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एलएसजी को 146 रनों पर ढेर कर दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर एलएसजी को बैटिंग के लिए उतारा था। लखनऊ टीम ने पूरे ओवर बल्लेबाजी की। आरसीबी ने एलएसजी को ढेर करते ही एक धाकड़ लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पछाड़ दिया है। दरअसल, आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में 21वीं बार विरोधी टीम को 150 से कम के स्कोर पर ऑलआउट किया है। सीएसके ने 20 मर्तबा ऐसा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी 21 बार यह कमाल किया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 150 से कम के स्कोर विरोधी टीम को आउट करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के नाम दर्ज है। मुंबई ने 29 बार यह कारनामा किया है।
रसिख सलाम ने किए चार शिकार
लखनऊ के खिलाफ आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने सर्वाधिक विकेट चटकाए। युवा पेसर ने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार शिकार किए। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवेश्वर कुमार ने 20 रन खर्च किए और तीन विकेट हासिल किए। स्पिनर क्रुणाल पांड्या को दो जबकि पेसर जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली। लखनऊ के छह खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी एलएसजी के लिए मिचेल मार्श और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी ने 32 रन जोड़े। रसिख ने मारक्रम (12) को पवेलियन भेजकर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान ऋषभ पंत ने तीन गेंद खेलीं और चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए।
ऋषभ पंत को भुवनेश्वर ने किया आउट
सातवें ओवर में हेजलवुड ने निकोलस पूरन (1) को आउटकर किया। अब्दुल समद (का) का खाता नहीं खुला। 10वें ओवर में क्रुणाल ने मार्श को बोल्ड किया और लखनऊ को तीसरा झटका दिया। मार्श ने 32 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 40 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बटोरे। बडोनी 16वें ओवर में रसिख का शिकार ने। उसके बाद चोटिल पंत बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने कुल छह गेंदों में महज एक रन बनाया। पंत को भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में आउट किया। रसिख ने आखिरी ओवर में मुकुल चौधरी (28 गेंदों 39) और आवेश खान (1) को बोल्ड कर एलएसजी की पारी को समेटा। मुकुल ने तीन चौके और दो छक्के ठोके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन