RCB vs LSG IPL 2026 Highlights: बेंगलुरु ने दर्ज की चौथी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धोया rcb vs lsg live score in hindi ipl 2026 royal challengers bengaluru Lucknow Super Giants match today virat kohli - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटRCB vs LSG IPL 2026 Highlights: बेंगलुरु ने दर्ज की चौथी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धोया

RCB vs LSG IPL 2026 Highlights: बेंगलुरु ने दर्ज की चौथी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धोया

RCB vs LSG IPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से मात दी। बेंगलुरु की जारी सीजन में ये चौथी जीत है, जबकि लखनऊ ने तीसरा मुकाबला गंवाया है।

RCB vs LSG IPL 2026 Highlights: बेंगलुरु ने दर्ज की चौथी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धोया

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 15 Apr 2026 11:09 PM
हमें फॉलो करें

RCB Score: 149/5 (15.1)

LSG Score: 146/10 (20)

RCB vs LSG IPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर ने कोहली और रजत की दमदार पारियों की बदौलत 29 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए कोहली ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने तीन विकेट लिए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए । लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया। बेंगलुरु की ओर से रसिख ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गंवाया। इसके बाद देवदत्त पडिकल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने 34 गेंद में 49 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 13 गेंद में 27 और जितेश ने 9 गेंद में 23 रन का योगदान दिया।

पहले बैंटिग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। टीम के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम 8 गेंद में 12 रन ही बना सके। कप्तान ऋषभ पंत कोहनी में लगी चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। हालांकि बाद में वह बैटिंग के लिए उतरे लेकिन तुरंत आउट हो गए। पूरन की खराब फॉर्म भी जारी रही और वह सात गेंद में सिर्फ एक रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद को विकेटों पर खेल गए।

मार्श ने कृणाल पर चौके और छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। बडोनी ने कृणाल की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया लेकिन मार्श इस स्पिनर की गेंद को विकेटों पर खेल गए। उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे।

मुकुल चौधरी एक बार फिर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने कृणाल पर चौके से खाता खोलने के बाद इस स्पिनर के अगले ओवर में छक्का भी मारा। बडोनी ने रसिख पर चौका मारा लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा।

लखनऊ-बेंगलुरु मैच में किसने जीता टॉस?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बेंगलुरु-लखनऊ की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार

आज का आईपीएल मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 23 मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु की टीम ने एक बदलाव करते हुए जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को एकादश में शामिल किया है। सुपर जायंट्स ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

15 Apr 2026, 10:50:50 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने लखनऊ को हराया

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। 147 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

15 Apr 2026, 10:37:52 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौटी

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। प्रिंस यादव ने रजत पाटीदार और जितेश शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

15 Apr 2026, 10:28:24 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: विराट कोहली लौटे पवेलियन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 34 गेंद में 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने अपनी पारी मे 6 चौके और एक छक्का लगाया।

15 Apr 2026, 10:19:27 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिकल 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

15 Apr 2026, 09:54:15 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने 4 ओवर में बनाए 45 रन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं। कोहली ने चौथे ओवर में प्रिंस यादव के खिलाफ चार चौके लगाए।

15 Apr 2026, 09:48:18 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: कोहली ने शमी के ओवर में लगाए हैट्रिक चौके

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: विराट कोहली ने मोहम्मद शमी के ओवर में लगातार गेंदों पर तीन चौके जड़े हैं। कोहली 12 और पडिकल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Apr 2026, 09:45:48 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु को लगा पहला झटका

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 8 गेंद में सात रन ही बना सके।

15 Apr 2026, 09:26:22 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने बेंगलुरु को दिया 147 रनों का टारगेट

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 146 रन पर आउट हो गई। सुपर जाइंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से रसिख सलाम ने चार जबकि भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए।

15 Apr 2026, 09:16:55 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: मुकुल चौधरी हुए आउट

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी 28 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। राशिख ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

15 Apr 2026, 09:04:58 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: ऋषभ पंत लौटे पवेलियन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होने के बाद एक बार फिर मैदान पर बैटिंग के लिए उतरे थे लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। वह 6 गेंद में एक रन ही बना सके।

15 Apr 2026, 08:54:05 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: मुकुल-बडोनी की जोड़ी टूटी

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: मुकुल चौधरी और बडोनी ने पारी को संभाला था। 16वें ओवर में आयुष बडोनी 24 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हो गई थी।

15 Apr 2026, 08:41:48 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने 13 ओवर में बनाए 95 रन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 95 रन बनाए हैं। मुकुल चौधरी 10 और बदोनी 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Apr 2026, 08:08:11 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को सातवें ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन सात गेंद में एक ही रन बना सके। जोश हेजलवुड को दूसरी सफलता मिली।

15 Apr 2026, 07:58:37 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: ऋषभ पंत को लगी चोट

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शरीर पर गेंद लगी, जिसके कारण वह बैटिंग नहीं कर सके। हेजलवुड की गेंद पंत की कोहनी पर जाकर लगी, जिसके कारण वह काफी दर्द में दिखे। वह मैदान से बाहर चले गए हैं।

15 Apr 2026, 07:50:25 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम 8 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रासिख ने उन्हें आउट किया।

15 Apr 2026, 07:44:42 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने तीन ओवर मेंबनाए 22 रन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने बुधवार को बेंगलुरु के खिलाफ धीमी शुरुआत की है। शुरुआती तीन ओवर में टीम ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बनाए हैं। मार्श 18 और मार्करम 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Apr 2026, 07:35:13 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की बैटिंग शुरू

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत के लिए मिचेल मार्श और एडन मार्करम क्रीज पर पहुंच गए हैं। लखनऊ ने पहले ओवर में 9 रन बनाए।

15 Apr 2026, 07:30:56 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। हालांकि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं।

15 Apr 2026, 07:20:26 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने किया बदलाव

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की टीम ने एक बदलाव करते हुए जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को एकादश में शामिल किया है। सुपर जायंट्स ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

15 Apr 2026, 07:09:31 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

15 Apr 2026, 07:08:45 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार

15 Apr 2026, 07:04:13 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

15 Apr 2026, 06:43:55 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा।

15 Apr 2026, 06:28:02 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का मिला-जुला प्रदर्शन

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन जारी सीजन में मिला-जुला रहा है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ की टीम गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एलएसजी तालिका में सातवें स्थान पर है और इसका मुख्य कारण उसके बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन है।

15 Apr 2026, 05:53:24 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने जीते हैं तीन मैच

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने 4 मैच खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में टीम इस समय 6 अंक के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

15 Apr 2026, 05:37:17 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

15 Apr 2026, 05:05:04 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल। विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

15 Apr 2026, 04:33:16 PM IST

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

RCB vs LSG IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने 4-4 मुकाबले खेले हैं, जहां पर बेंगलुरु ने तीन और लखनऊ ने दो मुकाबले जीते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।