Rajasthan Royals manager Romi Bhinder fined Rs 1 lakh by BCCI for looking at mobile phone in dugout during IPL match राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर 1 लाख का जुर्माना, डगआउट में मोबाइल देखने को लेकर BCCI ने लिया ऐक्शन, Ipl Hindi News - Hindustan

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर 1 लाख का जुर्माना, डगआउट में मोबाइल देखने को लेकर BCCI ने लिया ऐक्शन

IPL मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें चेतावनी भी दी गई है। वह 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए थे।

Fri, 17 April 2026 04:56 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर 1 लाख का जुर्माना, डगआउट में मोबाइल देखने को लेकर BCCI ने लिया ऐक्शन

आईपीएल मैच के दौरान डगआउट में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्हें चेतावनी भी दी गई है। वह 10 अप्रैल को गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। उनके बगल में वैभव सूर्यवंशी बैठे हुए थे। मोबाइल देखते भिंडर का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई के एंटी-करप्शन यूनिट ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा था।

प्लेयर्स ऐंड मैच ऑफिशल एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल में साफ तौर पर कहा गया है कि टीम मैनेजर मोबाइल फोन का इस्तेमाल तो कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं। वे ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंग्स हो गए थे फेल…क्या मेडिकल मजबूरी में भिंडर ने तोड़ा IPL का प्रोटोकॉल?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रोमी भिंडर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी के 'स्थानीय संरक्षक' भी हैं और उनके करियर से जुड़े फैसलों में उनकी गहरी भूमिका मानी जाती है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट भिंडर के जवाब से संतुष्ट नहीं थी। उनके ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आधिकारिक तौर पर चेतावनी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका मिलेगा तो मैं हंगामा कर दूंगा; जब रोहित ने कोच से किया वादा सच कर दिखाया

सैकिया ने हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘रोमी भिंडर ने गुवाहाटी मैच में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। उन्हें आईपीएल प्रोटकॉल्स के तहत नोटिस जारी किया गया था। उन्हें अपनी बात रखने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी गई थी। उनकी सफाई आ गई है और हम उससे बहुत संतुष्ट नहीं हैं। एंटी-करप्शन यूनिट उनके जवाब से बहुत संतुष्ट नहीं है। क्योंकि यह उनकी तरफ से पहला उल्लंघन है, इसलिए प्रोटोकॉल्स के तहत उनके ऊपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और साथ में उन्हें चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में उन्हें और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI ने राजस्थान रॉयल्स मैनेजर को थमाया नोटिस, डगआउट में चलाया था फोन

सैकिया ने आगे कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि इस घटना को सभी हितधारक सबक के रूप में लेंगे। मैं सबसे नियम-कायदों को मानने की गुजारिश करता हूं ताकि खेल को नुकसान न हो।'

रोमी भिंडर शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। कुछ महीने पहले वह 'वेंटिलेशन सपोर्ट' पर थे। उनके दोनों लंग फेल हो गए थे। 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन कम हो गया था। उन्हें अस्थमा भी है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने राजस्थान रॉयल्स के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि भिंडर संभवतः मेडिकल इमर्जेंसी की वजह से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन वह आईपीएल के साथ शुरुआत से जुड़े हुए हैं, ऐसे में उन्हें नियम-कायदों की जानकारी तो अच्छी तरह से होगी ही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।