Arshdeep Singh becomes 1st bowler to take 100 Wickets in IPL for Punjab Kings अर्शदीप सिंह ने पूरा किया IPL में विकेटों का शतक, पंजाब किंग्स के लिए रच दिया इतिहास, Ipl Hindi News - Hindustan

अर्शदीप सिंह ने पूरा किया IPL में विकेटों का शतक, पंजाब किंग्स के लिए रच दिया इतिहास

अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में कमाल की उपलब्धि हासिल कर ली है। वे इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने MI के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की।

Thu, 16 April 2026 08:02 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अर्शदीप सिंह ने पूरा किया IPL में विकेटों का शतक, पंजाब किंग्स के लिए रच दिया इतिहास

IPL 2026 में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अच्छी लय में नजर नहीं आए थे। चार मैचों में दो ही विकेट उनको मिले थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड पर अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में कहर बरपाया। पहले ओवर में रयान रिकेल्टन के सामने सिर्फ एक रन देने वाले अर्शदीप सिंह ने उन्हें अगले ओवर की पहली गेंद पर आउट कर दिया। इसी के साथ अर्शदीप सिंह के विकेटों की संख्या आईपीएल में 100 हो गई। इस तरह उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए इतिहास रच दिया, क्योंकि उनसे पहले कोई भी गेंदबाज पंजाब के लिए विकेटों का शतक आईपीएल में नहीं लगा पाया था।

अर्शदीप सिंह आईपीएल में बतौर लेफ्ट आर्म पेसर 100 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने 144, जयदेव उनादकट ने 114, आशीष नेहरा ने 106 और जहीर खान ने 102 विकेट आईपीएल में निकाले हुए हैं। अगली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने अपने विकेटों की संख्या को 101 कर लिया था, क्योंकि सूर्यकुमार यादव को भी उन्होंने रयान रिकेल्टन के बाद चलता किया था। पिछली 11 आईपीएल पारियों में अर्शदीप सिंह पावरप्ले में विकेटलेस थे, लेकिन अब उनको एक नहीं, बल्कि लगातार दो गेंदों पर दो विकेट मिल गए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के इतने मैच से हुए बाहर, हार्दिक पांड्या ने किया कन्फर्म

अर्शदीप सिंह 87वां आईपीएल मैच खेलने उतरे हैं और सभी मैच उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए ही खेले हैं। साल 2019 में उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था और इसके बाद से वे पंजाब किंग्स का हिस्सा बने हुए हैं। इकॉनमी रेट उनके करियर का ज्यादा है, लेकिन औसत 27 के करीब का है। एक बार फाइव विकेट हॉल और दो बार फोर विकेट हॉल उन्होंने अपने आईपीएल करियर में प्राप्त किया है। इस सीजन की बात करें तो वह अभी तक लय में नहीं दिखे थे, क्योंकि पहले तीन मैचों में उनको एक भी सफलता नहीं मिली थी। चौथे मैच में दो विकेट मिले, लेकिन महंगे साबित हुए थे।

18 करोड़ में खरीदे थे अर्शदीप

पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह पर खूब निवेश किया है। यहां तक कि जब रिकी पोंटिंग टीम के हेड कोच 2025 के सीजन से पहले बने थे तो उन्होंने साफ कह दिया था कि उन्हें अर्शदीप सिंह टीम में चाहिए। अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में आरटीएम (राइट टू मैच कार्ड) के जरिए पंजाब किंग्स ने खरीदा था और 2026 के लिए भी रिटेन किया। पिछले साल टीम फाइनल तक पहुंची थी और अब वे चाहेंगे कि इस सीजन ट्रॉफी जीती जाए और ट्रॉफी न जीत पाने का सूखा समाप्त किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।