PBKS vs MI Pitch Report: धर्मशाला की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा; जानें
PBKS vs MI Pitch Report- पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आज का आईपीएल मैच धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाना है। पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई की नजरें पंजाब का खेल खराब करने पर होगी।

PBKS vs MI Pitch Report- पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 का 58वां मैच आज यानी गुरुवार, 14 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एमआई मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। पहले 7 में से 6 मैच जीतने वाली पंजाब की टीम टूर्नामेंट में हार का चौका लगा चुकी है। पॉइंट्स टेबल में वह 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। आज मुंबई के खिलाफ उनकी नजरें जीत के ट्रैक पर वापस लौटने पर होगी। वहीं टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी एमआई आज उनका खेल खराब करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आईए एक नजर पीबीकेएस वर्सेस एमआई पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-
PBKS vs MI पिच रिपोर्ट
पंजाब वर्सेस मुंबई मैच से पहले धर्मशाला में खूब बारिश हुई है। सोमवार को धर्मशाला में PBKS और DC के बीच हुए पिछले मैच में, सभी 39 ओवर तेज़ गेंदबाजों ने फेंके थे। DC के लिए अक्षर पटेल और PBKS के लिए युजवेंद्र चहल ने बिल्कुल भी बॉलिंग नहीं की। हालांकि पूरे गेम में काफी सीम मूवमेंट था, लेकिन दूसरी इनिंग्स के दौरान काफी ओस भी थी। आज के मैच में भी तेज गेंदबाजों का दबदबा रह सकता है। कंडीशन को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी।
धर्मशाला स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 15
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (60.00%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 6 (40.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 7 (46.67%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 8 (53.33%)
हाईएस्ट स्कोर- 241/7
लोएस्ट स्कोर- 116
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 178/5
औसत रन प्रति विकेट- 28.50
औसत रन प्रति ओवर- 9.02
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 189
PBKS vs MI हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब की टीम 18-17 से मुंबई से आगे चल रही है। यह मामूली बढ़त भी पंजाब ने इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच को 7 विकेट से जीतकर हासिल की थी। आज पंजाब मुंबई को लगातार दूसरी बाहर हराकर प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ाना चाहेगा। वहीं मुंबई की नजरें पंजाब से हिसाब बराबर कर उनका प्लेऑफ समीकरण बिगाड़ने पर होगी।
PBKS vs MI स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मारकंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इहार
पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नेहाल वढेरा, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पियाला अविनाश, विशाल निषाद
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन