Ab Toh India Ke Liye Thodi Na Khelna Hai Virat Kohli Hilarious Stump Mic Banter Goes Viral with Manish Pandey अब इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, शतक लगाने के दौरान विराट कोहली की बातचीत वायरल; VIDEO, Ipl Hindi News - Hindustan

अब इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, शतक लगाने के दौरान विराट कोहली की बातचीत वायरल; VIDEO

विराट कोहली का मनीष पांडे के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप शॉट मारने की प्रैक्टिस करते हुए कहते हैं कि उन्हें अब इंडिया के लिए थोड़े ना खेलने है अब वह हर शॉट मारेंगे।

Thu, 14 May 2026 08:27 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अब इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, शतक लगाने के दौरान विराट कोहली की बातचीत वायरल; VIDEO

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में शतकीय पारी खेली। उनके नाबाद 105 रनों की बदौलत बेंगलुरु ने रायपुर में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। कोहली इस मुकाबले से पहले मुंबई और लखनऊ के खिलाफ जीरो पर आउट हुए थे और इस वजह से उनकी ये पारी काफी अहम थी। कोहली ने इस मैच में एक रन लेते ही जश्न मनाया था। शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली का मनीष पांडे के साथ बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

37 वर्ष के कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। कोहली ने आईपीएल में नौवां शतक जड़ा और महेंद्र सिंह धोनी- रोहित शर्मा (279) को पछाड़कर लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। कोलकाता के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान विराट कोहली ने मनीष पांडे को रैंप शॉट दिखाते हुए कहा, ''हां, अभी मारूंगा देख, अब तो इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, अब तो हर शॉट मारूंगा।'' हालांकि इस दौरान दोनों एक दूसरे से मजाक करते हुए दिखे। लेकिन स्टंप माइक ने कोहली की ये बातचीत पकड़ ली।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव को पहली बार मिल सकता है भारतीय टीम में मौका? इंडिया A में मिली जगह

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भारत के लिए अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से 2024 में संन्यास लिया था, जबकि पिछले साल आईपीएल के दौरान ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली इस समय सिर्फ वनडे में भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं। कोहली के 2027 वनडे विश्व कप तक भारत के लिए खेलने की उम्मीद है।

प्लेयर आफ द मैच कोहली ने बाद में प्रसारक से कहा ,'' पिछले दो मैचों में रन नहीं बना पाने से मैं काफी बेचैन था । मुझे पता था कि मैं अच्छा खेल सकता हूं और रन बना सकता हूं ।'' उन्होंने कहा ,''ऐसे में जब आप रन नहीं बना सके और टीम के लिये योगदान नहीं दे सके तो बेचैनी होती है । मेरा हमेशा से लक्ष्य टीम के लिये योगदान देने का रहा है। मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करता हूं ताकि अपना सर्वश्रेष्ठ टीम को देकर छाप छोड़ सकूं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई ने तीसरी बार बदला कप्तान, हार्दिक-सूर्यकुमार के बाद बुमराह को मिली कमान

कोहली ने स्वीकार किया कि पिछले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाने से वह नर्वस थे लेकिन यह भी कहा कि नाकामी खिलाड़ी के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा ,'' शतक जमाने के बाद जश्न बड़ा नहीं था क्योंकि हमें अंकों की अहमियत पता है। हम सभी टीम के लिये खेलने का प्रयास करते हैं । इसलिये कहते हैं कि दबाव अच्छा रहता है क्योंकि इससे आपको अपना खेल निखारने में मदद मिलती है । दो मैचों में अच्छा नहीं खेल पाने से नर्वस था जिससे अच्छे प्रदश्रन में मदद मिली । इसलिये नाकामियां भी जरूरी है जो और बेहतर करने के लिये प्रेरित करती हैं ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।