Not Vaibhav Sooryavanshi or Abhishek Shar Who hit the Longest Six in IPL 2026 वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा नहीं, IPL 2026 में इन खिलाड़ियों ने ठोका सबसे लंबा छक्का, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा नहीं, IPL 2026 में इन खिलाड़ियों ने ठोका सबसे लंबा छक्का

Longest Six in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में तीन खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का ठोका। इसमें एक भारतीय क्रिकेटर भी है।

Tue, 2 June 2026 06:30 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा नहीं, IPL 2026 में इन खिलाड़ियों ने ठोका सबसे लंबा छक्का

15 साल के बाद वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी। उन्होंने 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जो 19वें सीजन में सर्वाधिक हैं। उन्होंने ऑरेंज पर कब्जा जमाया। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ओपनर सूर्यवंशी ने कुल 72 छक्के लगाए। वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के अभिषेक शर्मा भी दमदार छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 563 रन बटोरे, जिसमें 204.72 का स्ट्राइक रेट रहा। वह सीजन में सूर्यवंशी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर हैं। हालांकि, सूर्यवंशी औ अभिषेक का सबसे लंबे छक्के मारने वाली फेहिरिस्त में दबदबा नहीं रहा।

इन खिलाड़ियों ने ठोका सबसे लंबा छक्का

आईपीएल 2026 में तीन खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से सबसे लंबा छक्का ठोकने का कारनामा अंजाम दिया। टिम डेविड, डेविड मिलर और तिलक वर्मा ने 106 मीटर का छक्का उड़ाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)के टिम डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पेसर जेमी ओवरटन के सामने 106 मीटर का छक्का मारा। डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ 106 मीटर का सिक्स जड़ा। मिलर दिल्ली कैपिल्स (डीसी) का हिस्सा हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) के तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्पिनर युजवेंद्र चहल के विरुद्ध 106 मीटर का सिक्स जमाया। वहीं, आरसीबी के जैकब बेथेल ने डीसी के खिलाफ 104 मीटर और पंजाब किंग्स के कूपर कॉनोली ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सामने 103 मीटर का छक्का लगाया।

हर IPL सीजन में सबसे लंबा छक्का ठोकने वाले प्लेयर

2026 - टीम डेविड v जेमी ओवरटन (106मीटर)

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

डेविड मिलर v प्रसिद्ध कृष्णा (106मीटर)

तिलक वर्मा v युजवें चहल (106मीटर)

2025 - रविंद्र जडेजा बनाम लुंगी एनगिडी (109मीटर)

2024 - एमएस धोनी बनाम यश दयाल (110मीटर)

2023 - फाफ डुप्लेसी बनाम रवि बिश्नोई (115मीटर)

2022 - लियाम लिविंगस्टोन बनाम मोहम्मद शमी (117मीटर)

2021 - रुतुराज गायकवाड़ बनाम मुस्तफिजुर रहमान (108मीटर)

2020 - निकोलस पूरन बनाम अब्दुल समद (106मीटर)

2019 - एमए धोनी बनाम उमेश यादव (111मीटर)

2018 - एबी डिविलियर्स बनाम इमरान ताहिर (111मीटर)

2017 - टैविस हेड बनाम उमेश यादव (109मीटर)

2016 - बेन कटिंग बनाम शेन वॉटसन (117मीटर)

2015 - एबी डिविलियर्स बनाम लसिथ मलिंगा (108मीटर)

2014 - डेविड मिलर बनाम हर्षल पटेल (102मीटर)

2013 - क्रिस गेल बनाम अली मुर्तजा (119मीटर)

2012 - एमए धोनी बनाम फ्रैंकलिन (112मीटर)

2011 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम लैंगवेल्ट (122मीटर)

2010 - रॉबिन उथप्पा बनाम ब्रावो (120मीटर)

2009 - युवराज सिंह बनाम मोर्कल (119मीटर)

2008 - एल्बी मोर्कल बनाम प्रज्ञान ओझा (125मीटर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईश्वर ने सूर्यवंशी को दिया ये वरदान, दिखती है सचिन की झलक; वासन का दावा
ये भी पढ़ें:सूर्यवंशी की सोच इन 4 दिग्गजों जैसी, जल्द शामिल करो; WC विजेता की दो टूक

आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटसं को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। आरसीबी ने विराट कोहली (42 गेंदों में नाबाद 75 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 156 रनों का टारगेट 12 गेंद बाकी रहते चेज किया। एमआई और सीएसके के बाद आरसीबी खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी टीम है। आरसीबी ने अपने आक्रामक खेल से टूर्नामेंट में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और इसका समापन एक और ट्रॉफी से किया। आरसीबी ने पिछले चरण में 18 साल बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और रविवार को कोहली ने छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।