कौन है IPL 2026 में CSK के लिए सबसे बड़ी समस्या? इरफान पठान ने खुलकर बताया उस खिलाड़ी का नाम
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी समस्या क्या है? इसके बारे में इरफान पठान ने बताया है और उन्होंने खुलकर उस खिलाड़ी का नाम लिया है, जो इस समय सीएसके के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बताया है कि आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी समस्या क्या है? सीएसके आईपीएल के इस सीजन के पहले तीन मैच हार गई है। इरफान पठान की मानें तो स्पिनर नूर अहमद की फॉर्म सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके को 43 रनों से आरसीबी से हार मिली। इसी हार के बाद इरफान पठान ने नूर अहमद को लेकर बयान दिया है।
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल की गेंदबाजी करने वाले नूर अहमद ने आईपीएल 2026 के सीजन के पहले तीन मैचों में 111 रन लुटा दिए हैं। अकेले 49 रन तो उन्होंने आरसीबी के खिलाफ दिए। रजत पाटीदार और टिम डेविड ने उनकी खूब धुनाई की। नूर को लेकर इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि वही सबसे बड़ी समस्या इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हैं।
पठान ने कहा, "वह (नूर) अभी CSK की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। उसने इस सीजन में लगभग 10 ओवर बॉलिंग की है और 100 से ज्यादा रन दिए हैं। उसे एक भी विकेट नहीं मिला है। मेरा मानना है कि अगर वह अपने रन-अप का एंगल ठीक कर ले, तो अलाइनमेंट बेहतर हो जाएगा और उसका हाथ, जो एक तरफ गिर रहा है, वह भी सीधा हो जाएगा।" पठान मैट हेनरी की बॉलिंग से भी नाखुश हैं। आरसीबी के खिलाफ हेनरी ने 3 ओवर में 36 रन दिए थे और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया था।
हेनरी भी हैं समस्या?
उन्होंने कहा, "मैं उनकी बॉलिंग से बहुत निराश हूं, क्योंकि वह बहुत एक्सपीरियंस लेकर आए हैं। उन्होंने अच्छा परफॉर्मेंस दिया है और अच्छी इकॉनमी भी है, लेकिन इस लीग में वैसा परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। एक एक्सपीरियंस्ड बॉलर हाफ वॉली नहीं फेंकता। अंशुल कंबोज ने विराट कोहली को बाहर निकलते हुए देखने के बाद बाउंसर से आउट किया। मैट हेनरी ने विराट को बाहर निकलते हुए देखने के बाद भी फुल डिलीवरी फेंकी।"
पठान ने आगे ये भी दावा किया कि सीएसके के गेंदबाजों ने टिम डेविड के लिए योजना के अनुसार अच्छी बॉलिंग नहीं की। उन्होंने कहा, "टिम डेविड अक्सर लेग स्टंप के बाहर खड़े होते हैं। इसलिए, ऑफ स्टंप पर बॉलिंग करने से उन्हें विड्थ मिल रही है। अगर बॉलर सोच रहा है कि ऑफ स्टंप पर बॉलिंग करने से उन्हें जगह नहीं मिलेगी, तो वह असल में उन्हें जगह दे रहा है। आपको मिडिल स्टंप और लेग स्टंप पर बॉलिंग करनी होगी; नहीं तो, वह आपको हिट करेगा। आप उन्हें शुरू में ब्लॉक कर सकते हैं, जो चेन्नई ने नहीं किया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन