Mumbai Indians have told Hardik Pandya that they do not need him anymore and he can leave Kris Srikkanth has claimed 'मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कह दिया है- अब तुम्हारी जरूरत नहीं है, तुम जा सकते हो', Ipl Hindi News - Hindustan

'मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कह दिया है- अब तुम्हारी जरूरत नहीं है, तुम जा सकते हो'

क्रिस श्रीकांत का कहना है कि हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ सफर IPL 2026 के बाद समाप्त हो जाएगा। हार्दिक की कप्तानी में एमआई के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। वहीं पिछले सीजन टीम मुश्किल से प्लेऑफ में पहुंची थी।

Thu, 14 May 2026 01:53 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कह दिया है- अब तुम्हारी जरूरत नहीं है, तुम जा सकते हो'

पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने दावा किया है कि आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या से कप्तानी ही नहीं छीनेगी बल्कि उन्हें टीम से भी निकाल देगी। अब देखना होगा कि एमआई उन्हें ट्रेड करती है या फिर रिलीज कर ऑक्शन में उतराती है। बता दें, हार्दिक पांड्या ने आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस की ओर से ही किया था। इसके बाद 2022 में वह गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हुए, जहां उनकी कप्तानी में जीटी ने पहले ही सीजन खिताब उठाया। वहीं 2023 में हार्दिक पांड्या की टीम फाइनल तक पहुंची, जहां चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2024 में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और रोहित शर्मा को हटाकर कप्तान बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मशाला में आज होगी PBKS की MI से भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? देखें पिच रिपोर्ट
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। बैक स्पैजम के चलते वह पिछले दो मैच नहीं खेले हैं और ना ही टीम के साथ नजर आए हैं। आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ धर्मशाला में है। रिपोर्ट्स हैं कि हार्दिक पांड्या टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। हालांकि वह कुछ दिन पहले अलग से प्रैक्टिस करते जरूर नजर आए।

अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए, श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक के भविष्य पर कोई अपडेट नहीं है और ऐसा लगता है कि MI ने ऑल-राउंडर से कहा है कि अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि कोई खबर नहीं है, न ही किसी की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट आया है। ऐसा महसूस होता है कि उन्होंने असल में यही कह दिया है, ‘अब तुम्हारी ज़रूरत नहीं है, तुम जा सकते हो।’ असल में, आपने हार्दिक की बातें भी सुनी होंगी। या तो वे उसे रिलीज़ कर देंगे, या फिर बस कहेंगे, ‘थैंक्स भाई, हर चीज़ के लिए शुक्रिया,’ और आगे बढ़ जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PBKS vs MI मैच पर छाए काले बादल, देखें मौसम का हाल; बारिश कर सकती है खेल खराब

फिर सवाल यह उठता है — अगले साल वह कहाँ जाएगा? क्या उसे ट्रेड किया जाएगा या वह ऑक्शन में जाएगा?"

श्रीकांत ने यह भी कहा कि सबसे अच्छा यही होगा कि हार्दिक मुंबई छोड़कर कहीं और चले जाएं।

श्रीकांत ने कहा, "दोनों पार्टियों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वे कहें 'बॉस, आप अपने रास्ते जाएं, मैं अपने रास्ते जाऊंगा। हम आगे चलकर कहीं मिलेंगे।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।