MI vs RCB Rohit Sharma again trapped against left arm pacer bowled by Yash Dayal IPL 2025 अब तो शर्मनाक है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, फिर बाएं हाथ के गेंदबाज ने किया शिकार, यश दयाल ने किया आउट, Ipl Hindi News - Hindustan

अब तो शर्मनाक है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, फिर बाएं हाथ के गेंदबाज ने किया शिकार, यश दयाल ने किया आउट

  • रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल में 2025 में फ्लॉप रहे। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में बड़े स्कोर के सामने टीम को रोहित से एक बड़ी बारी की उम्मीद थी। लेकिन एक बार फिर वह बाएं हाथ के गेंदबाज के शिकार बन गए।

Mon, 7 April 2025 11:21 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान
share
अब तो शर्मनाक है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, फिर बाएं हाथ के गेंदबाज ने किया शिकार, यश दयाल ने किया आउट

रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल में 2025 में फ्लॉप रहे। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में बड़े स्कोर के सामने टीम को रोहित से एक बड़ी बारी की उम्मीद थी। रोहित ने शुरुआत भी तेज की थी। लेकिन एक बार फिर वह बाएं हाथ के गेंदबाज के शिकार बन गए। उन्हें यश दयाल ने शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। साल 2024 से यह 12वीं बार है जब किसी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा का विकेट लिया है। इस दौरान रोहित ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने कुल 26 पारियां खेली हैं। इन 26 पारियों में रोहित ने 157 गेंदों का सामना किया है, जबकि उनके बल्ले से 249 रन निकले हैं। रोहित का औसत 20.75 और स्ट्राइक रेट 158.6 रहा है। उन्होंने 44.5 फीसदी गेंदें डॉट खेली हैं।

नहीं काम आया आरस प्लान
आरसीबी ने रोहित शर्मा के लिए खास रणनीति बना रखी थी। इस मैच में आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उम्मीद थी कि दूसरा ओवर जोश हेजलवुड लेकर आएंगे। लेकिन उम्मीदों के विपरीत दूसरा ओवर यश दयाल लेकर आए। यह हैरान करने वाला था क्योंकि अभी तक यश दयाल ने इस सीजन में दूसरा ओवर नहीं डाला है। दयाल की पहली गेंद पर रोहित शर्मा कोई रन नहीं बना पाए। लेकिन दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने चौके लगा दिए। लगा कि वह आरसीबी का प्लान समझ चुके हैं और अपने ही अंदाज में जवाब दे रहे हैं। लेकिन चौथी गेंद रोहित शर्मा का स्टंप ले उड़ी। इसके साथ ही बाएं हाथ के गेंदबाज के सामने एक बार फिर रोहित नाकाम हो गए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेयान रिकल्टन ने पकड़ा सीजन का सबसे शानदार कैच? आपने देखा क्या वीडियो
ये भी पढ़ें:IPL के पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा विकेट, बल्लेबाजों पर कहर हैं ये गेंदबाज
ये भी पढ़ें:क्या से क्या हो गया, कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा; आज कोई पूछने वाला नहीं

इस सीजन में अभी तक फ्लॉप
अगर इस सीजन की बात करें तो रोहित शर्मा अभी तक फ्लॉप रहे हैं। सीजन के पहले मैच में रोहित चेन्नई के सामने चार गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गए थे। वहां पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ही उन्हें आउट किया था। मुंबई का अगला मैच गुजरात टाइटंस से था और वहां रोहित ने 4 गेंदों पर आठ रन बनाए थे। अगले मैच में केकेआर के खिलाफ वह 12 गेंद में 13 रन बनाकर आंद्रे रसेल के शिकार बने थे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह घुटने की चोट के चलते नहीं खेले थे। अब आरसीबी के खिलाफ फिर से नाकाम होने के बाद रोहित के लिए रनों का सूखा जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।