Unmukt Chand latest video on Mumbai Airport no one recognises Amid IPL in india क्या से क्या हो गया, कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा; आज कोई पूछने वाला नहीं, Ipl Hindi News - Hindustan

क्या से क्या हो गया, कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा; आज कोई पूछने वाला नहीं

  • देश में आईपीएल चल रहा है। क्रिकेट की दीवानगी चरम पर है। क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए होड़ मची है। इन सबके बीच एक क्रिकेटर एयरपोर्ट पर उतरता है और चुपचाप चला जाता है।

Mon, 7 April 2025 04:53 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या से क्या हो गया, कभी भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा; आज कोई पूछने वाला नहीं

देश में आईपीएल चल रहा है। क्रिकेट की दीवानगी चरम पर है। क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए होड़ मची है। इन सबके बीच एक क्रिकेटर एयरपोर्ट पर उतरता है और चुपचाप चला जाता है। न तो उस क्रिकेटर को देखने के लिए कोई भीड़ है न ही उसके साथ फोटो खिंचाने को आतुर फैन्स। यह क्रिकेटर हैं उन्मुक्त चंद। वही उन्मुक्त चंद जो कभी भारत के उभरते सितारे थे। 2012 में जब उन्मुक्त की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता तो उन्हें नेस्क्ट बिग थिंग कहा गया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार बताया। आज आलम यह है कि उन्हें कोई पहचानने वाला तक नहीं।

मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो
उन्मुक्त चंद का ताजा वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वह फ्लाइट से उतरने के बाद आराम से चलते हुए आ रहे हैं। वहां पर न तो उनके फैन्स हैं और ना ही ऑटोग्राफ या फोटोग्राफ लेने के लिए उतावले लोग। यहां तक कि लाउंज में जो लोग मौजूद हैं, वह भी उन्हें नोटिस नहीं कर रहे हैं। यह हाल है उस क्रिकेटर का जो कभी सेलेब्रिटी था। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्मुक्त ने दिल्ली की कप्तानी की। इसके अलावा उन्होंने नॉर्थ जोन और इंडिया-ए की भी कमान संभाली। लेकिन कई बार ऐसा लगा कि क्रिकेट से ज्यादा स्टारडम उनके ऊपर हावी होती गई। वह टीवी डिबेट्स में हिस्सा लेने लगे, कांफ्रेंस में बोलने लगे और प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करने लगे। यहां तक कि उन्होंने एक किताब भी लिखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार हार और खत्म होता माही मैजिक, PBKS के सामने CSK को ढूंढने होंगे कई जवाब
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर्स, दो अब भी एक्टिव; धोनी किस नंबर पर?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

चले गए अमेरिका
उन्मुक्त दिल्ली के लिए ओपनिंग करते थे। वह दिल्ली रणजी टीम में थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया। दिल्ली के बाद वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे। लेकिन वह टीम इंडिया के दरवाजे पर कभी जोरदार दस्तक नहीं दे सके। इसके पीछे तो एक वजह यह भी रही कि उस समय में भारतीय क्रिकेट टीम में कई दिग्गज थे। इसके चलते उन्मुक्त के लिए कभी जगह नहीं बन पाई। करीब एक दशक तक घरेलू क्रिकेट में खुद को आजमाने के बाद आखिर उन्मुक्त ने संन्यास ले लिया। इसके बाद वह पहुंच गए अमेरिका। अब वह अमेरिका में ही क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले टी-20 वर्ल्डकप में उन्मुक्त अमेरिकी टीम में शामिल होने के दावेदार थे। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।