MI vs LSG Highlights Who Won Yesterday in IPL 2026 Kal ka match kaun jeeta Updated Points Table Orange Cap Purple Cap MI vs LSG Highlights: कल का मैच कौन जीता? ऐतिहासिक टारगेज हुआ चेज, पॉइंट्स टेबल जस की तस, Ipl Hindi News - Hindustan

MI vs LSG Highlights: कल का मैच कौन जीता? ऐतिहासिक टारगेज हुआ चेज, पॉइंट्स टेबल जस की तस

MI vs LSG Highlights, Who Won Yesterday In IPL 2026: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मैच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में ऐतिहासिक टारगेट चेज हुआ।

Tue, 5 May 2026 12:16 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
MI vs LSG Highlights: कल का मैच कौन जीता? ऐतिहासिक टारगेज हुआ चेज, पॉइंट्स टेबल जस की तस

MI vs LSG Highlights, Who Won Yesterday In IPL 2026: आईपीएल 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ। एलएसजी ने पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में एमआई ने चार विकेट गंवाकर 229 रन जुटाए और इतिहास रचा। यह मुंबई द्वारा आईपीएल में चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में जकड़न के कारण नहीं खेले। एमआई को लगातार तीन हार के बाद जीत नसीब हुई और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें फिलहाल जिंदा है। एलएसजी को लगातार छठी हार का मुंह देखना पड़ा और उसकी प्लेऑफ की राह में कांटे बिछ गए हैं।

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। एलएसजी की शुरुआत खराब रही। जोश इंग्लिस (13) का बल्ला नहीं चला। हालांकि, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की पार्टनरशिप की। पूरन ने 21 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और आठ छक्के हैं। मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन जुटाए। उन्होंने चार और तीन छक्के लगाए। एडेन मार्करम 25 गेंदों में 31 जबकि हिम्मत सिंह 31 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान ऋषभ पंत ने 15 गेंदों में 10 रनों का योगदान दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरन के 'तूफान' में बह गए वैभव सूर्यवंशी, IPL में 5वीं बार किया ये कारनामा
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

रिकेल्टन बने प्लेयर ऑफ द मैच

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने मुंबई को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की, जो 11वें ओवर में टूटी। रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने छह चौके और 8 छक्के मारे। रोहित ने 44 गेंदों में 84 रन जुटाए, जिसमें छह चौके और सात सिक्स शामिल हैं। रोहित 14वें ओवर में मणिमारन सिद्धार्थ का शिकार बने। तिलक वर्मा ने 11 और सूर्यकुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। नमन धीर 23 और विल जैक्स 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। रिकेल्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

MI vs LSG मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1. PBKS: जीत: 6, हार: 2, अंक: 13, रन रेट: +0.855

2. RCB: जीत: 6, हार: 3, अंक: 12, रन रेट: +1.420

3. SRH: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: +0.644

4. RR: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: +0.510

5. GT: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: -0.147

6. CSK: जीत: 4, हार: 5, अंक: 8, रन रेट: +0.005

7. DC: जीत: 4, हार: 5, अंक: 8, रन रेट: -0.895

8. KKR: जीत: 3, हार: 5, अंक: 7, रन रेट: -0.539

9. MI: जीत: 3, हार: 7, अंक: 6, रन रेट: -0.649

10. LSG: जीत: 2, हार: 7, अंक: 4, रन रेट: -1.076

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत की कीमत का उनकी फॉर्म से कोई लेना-देना है, कोच ने कप्तान का किया सपोर्ट

ऑरेंज-पर्पल कैप लिस्ट में बदलाव

मुंबई बनाम लखनऊ मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है। रिकेल्टन ऑरेंज कैप की रेस में छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 8 मैचों में 380 रन बना चुके हैं। रिकेल्टन ने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सातवें नंबर पर खिसका दिया है, जिन्होंने 9 मुकाबलों में 379 रन जुटाए। वहीं, पर्पल कैप की रेस में एमआई के स्पिनर अल्लाह गजनफर सातवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने आठ मैचों में 12 शिकार किए हैं। गजनफर ने लखनऊ के खिलाफ एक विकेट चटकाया। हालांकि, उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 50 रन लुटाए।

MI vs LSG मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट

1. अभिषेक शर्मा- 10 पारियों में 440 रन

2. केएल राहुल- 9 पारियों में 433 रन

3. हेनरिक क्लासेन- 10 पारियों में 425 रन

4. वैभव सूर्यवंशी- 10 मैचों में 404 रन

5. साई सुदर्शन- 10 मैचों में 385 रन

6. रयान रिकेल्टन- 8 पारियों में 380 रन

7. विराट कोहली- 9 पारियों में 379 रन

MI vs LSG मैच के बाद पर्पल कैप लिस्ट

1. भुवनेश्वर कुमार 9 पारियों में 17 विकेट

2. अंशुल कम्बोज 9 पारियों में 17 विकेट

3. कगिसो रबाडा, 10 पारियों में 16 विकेट

4. जोफ्रा आर्चर 10 पारियों में 15 विकेट

5. ईशान मलिंगा, 10 पारियों में 15 विकेट

6. प्रिंस यादव, 9 पारियों में 13 विकेट

7. अल्लाह गजनफर, 8 पारियों में 12 विकेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।