MI से इंपैक्ट प्लेयर को लेकर हुआ बड़ा ब्लंडर! सूर्यकुमार यादव ने क्यों नहीं किया इस्तेमाल? जानें इनसाइड स्टोरी
आईपीएल 2026 में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब मुंबई इंडियंस ने इंपैक्ट प्लेयर तो लिया, मगर मैच के दौरान उसका इस्तेमाल नहीं किया। आरसीबी के खिलाफ उनका यह ब्लंडर एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की हार की वजह के बारे में हर कोई बात कर रहा है। मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कई ऐसे फैसले लिए जो एमआई की हार की वजह बना। उनका राज बावा को आखिरी ओवर देने का फैसला भी काफी चर्चा में है। इसके अलावा एमआई ने एक और ब्लंडर कर दिया। यह इंपैक्ट प्लेयर से जुड़ा है। मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ मैच में इंपैक्ट प्लेयर तो लिया, मगर पूरे मैच के दौरान उसका इस्तेमाल नहीं किया। क्या आप जानते हैं RCB के खिलाफ MI का इंपैक्ट प्लेयर कौन था?
रघु शर्मा थे मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट प्लेयर
पहली पारी खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने रघु शर्मा को बतौर इंपैक्ट प्लेयर आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतारा। रोहित शर्मा बैटिंग करने के बाद बाहर बैठे। रोहित ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को तूफानी शुरुआत दी थी। उन्होंने 10 गेंदों पर 22 रन बनाए थे। हालांकि एमआई की गाड़ी 166 रनों पर ही रुक गई। मुंबई ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 167 रनों का टारगेट रखा था।
सूर्यकुमार यादव ने क्यों नहीं किया रघु शर्मा का इस्तेमाल?
33 साल के रघु शर्मा एक लेग स्पिनर है, शायद यही उनके आरसीबी के खिलाफ इस्तेमाल ना करने की वजह रही।
167 रन डिफेंड करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धाकड़ रही थी। पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने चेज मास्टर विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट कर दिया था। वहीं दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर पहले पांच ओवर डाले। 6ठे ओवर में सूर्यकुमार यादव ने कॉर्बिन बॉश का इस्तेमाल किया, जिन्होंने पहली गेंद पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट हासिल कर एमआई को मैच पर शिकंजा कसने में मदद की।
इसके बाद जैकब बेथल का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 12.1 ओवर तक 50 से भी ज्यादा रन दौड़े। दोनों लेफ्टी बल्लेबाज है, वहीं रघु शर्मा एक लेग ब्रेक बॉलर हैं।
लेफ्टी बल्लेबाजों के सामने अकसर कप्तान राइट आर्म लेग ब्रेक और लेफ्ट ऑर्म ऑफ ब्रेक बॉलर को लाने में कतराते हैं, क्योंकि इन दोनों ही तरह के गेंदबाजों को लेफ्टी बल्लेबाजों को खेलना आसान होता है। शायद यही वजह रही कि 13वें ओवर तक सूर्यकुमार यादव ने रघु शर्मा का इस्तेमाल नहीं किया।
13वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने जेकब बेथल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, मगर क्रुणाल पांड्या 18वें ओवर की आखिरी गेंद तक क्रीज पर डटे रहे। ऐसे में सूर्या ने साझेदारी टूटने के बावजूद रघु शर्मा का इस्तेमाल करना सही नहीं समझा।
MI पहले भी कर चुकी है ऐसा
मुंबई इंडियंस इस सीजन पहले भी इंपैक्ट प्लेयर लेकर उसका इस्तेमाल ना करने की गलती कर चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में एमआई ने शार्दुल ठाकुर को बतौर इंपैक्ट प्लेयर चुना था, मगर उनसे भी एमआई ने एक भी ओवर नहीं कराया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन