Mumbai Indians Lucknow Super Giants are officially out of the playoff race RCB is No 1 in the IPL 2026 Points table MI समेत ये 2 टीमें हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में RCB नंबर-1; टॉप-4 में बड़े बदलाव, Ipl Hindi News - Hindustan

MI समेत ये 2 टीमें हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में RCB नंबर-1; टॉप-4 में बड़े बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रोमांचक जीत के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से अधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। उनके साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स का भी पत्ता कट गया है। अब प्लेऑफ की रेस में 8 टीमें हैं।

Mon, 11 May 2026 05:49 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
MI समेत ये 2 टीमें हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में RCB नंबर-1; टॉप-4 में बड़े बदलाव

रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। उनके सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बराबर 14 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से टीम पहले पायदान पर है। आरसीबी ने प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है। आरसीबी की इस जीत से 2 टीमें आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से अधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है। एक 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दूसरी लखनऊ सुपर जाएंट्स।

कैसे MI-LSG हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के 11-11 मैचों में 6 अंक है। अगर एमआई और एलएसजी बचे हुए तीनों मैच भी जीतने में कामयाब रहती है तो उनकी गाड़ी 12 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाएगी। वहीं टॉप-4 पर नजर डालें तो आरसीबी, एसआरएच, जीटी और पीबीकेएस- इन चारों टीमों के खाते में 13 या उससे अधिक अंक है। ऐसे में 12 अंक हासिल करने के बावजूद इन दोनों टीमों को प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा।

आरसीबी ने किया कमाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले दो मैच हारकर यहां पहुंची थी। रायपुर में जिस तरह मैच चल रहा था उसे देखकर लग रहा था कि आज आरसीबी जीत की हैट्रिक लगा सकती है, मगर अंतिम पलों में मैच पलटा और आरसीबी ने जीत दर्ज की। आरसीबी के खाते में अब 11 मैचों में 14 अंक हो गए है। बचे 3 मैचों में उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफआई करने के लिए कम से कम 1 मैच जीतना होगा। आरसीबी की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल टॉप-4 टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें इस समय टॉप-4 में है। आरसीबी, एसआरएच और जीटी के खाते में 14-14 अंक है, जबकि पीबीकेएस 13 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दो अन्य प्रबल दावेदार टीमें हैं। सीएसके और आरआर दोनों के खाते में 12-12 अंक है। वहीं केकेआर और डीसी भी अभी तक दौड़ में बनी हुई है।

पिछले दो मैच हारकर राजस्थान रॉयल्स अपनी लय पूरी तरह से खो चुकी है। वहीं चेन्नई और कोलकाता जैसी टीम अभी रंग में लौटी है। सीएसके टॉप-4 में बैठीक टीमों को टक्कर दे सकती है। उनके खाते में 11 मैचों के बाद 12 अंक है। बचे तीन मैच जीतकर चेन्नई अधिकतम 18 अंकों तक पहुंच सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।