Mark Wood revealed an inside stroy of IPL claims IPL Team Owner Wanted To Send Private Plane to play the game IPL टीम के मालिक ने दिया था प्राइवेट प्लेन का ऑफर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने किया खुलासा, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL टीम के मालिक ने दिया था प्राइवेट प्लेन का ऑफर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने किया खुलासा

इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड ने एक बड़ा खुलासा आईपीएल को लेकर किया है। उन्होंने दावा किया है कि एक टीम के मालिक ने उन्हें बुखार में होने के बावजूद खेलने के लिए प्राइवेट प्लेन से यात्रा करने के लिए बोला था।

Mon, 4 May 2026 02:49 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL टीम के मालिक ने दिया था प्राइवेट प्लेन का ऑफर, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने किया खुलासा

इंग्लैंड की टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। आईपीएल की एक ऐसी इनसाइड स्टोरी मार्क वुड ने बताई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मार्क वुड ने बताया है कि एक बार वह आईपीएल में बहुत तेज बुखार से पीड़ित थे। ऐसे में टीम के मालिक ने उनको ऑफर दिया है कि वे प्राइवेट जेट से ट्रेवल कर सकते हैं। इसका खर्चा टीम के मालिक उठाएंगे। शर्त यह होगी कि उन्हें आईपीएल का मैच खेलना होगा।

बीबीसी के पॉडकास्ट स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के में मार्क वुड ने बताया कि एक बार IPL गेम से पहले उन्हें तेज बुखार हो गया था, लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी के मालिक ने उन्हें खेलने के लिए एक शानदार ऑफर दिया था। वुड ने बिना कोई नाम बताए कहा मैच तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक प्राइवेट प्लेन वह भेज सकते हैं। यहां तक कि मैच के ठीक बाद उन्हें दूसरे प्राइवेट प्लेन से वापस भी भेजा जा सकता है ताकि उनकी रिकवरी आसान हो सके। यहां तक कि आईपीएल की टीम के मालिक ने उनकी बीमारी के दौरान कई डॉक्टर भी रखे थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के दौरान 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर BCCI गंभीर, बनाने जा रहा है सख्त नियम

मार्क वुड ने बताया, "लगभग पांच गेम के बाद मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और (अगला) गेम लगभग तीन दिन बाद था। हर आधे घंटे में, डॉक्टर रुकते थे, मेरे कमरे में आते थे, मेरे वाइटल्स चेक करते थे। मुझे याद है एक दिन मालिक ने मुझे फोन किया, 'कैसा लग रहा है? जाने के लिए तैयार हो?' और मैंने कहा, 'सच कहूं तो, मैंने कुछ खाया-पिया नहीं है, मैं अभी भी बिस्तर से नहीं उठ पा रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'हम आपके लिए दूसरा डॉक्टर बुलाएंगे, हम यह-वह करेंगे'।"

इसके बाद मार्क वुड ने दूसरे दिन की बात बताई, जब टीम के मालिक ने प्राइवेट प्लेन का ऑफर दिया। वुड ने बताया, "अगले दिन, मालिक ने फिर पूछा, 'तुम कैसा महसूस कर रहे हो?', और मैंने कहा, 'सच कहूं तो, मैं अभी भी ठीक नहीं हूं'। फिर उन्होंने कहा, 'मैं एक प्राइवेट प्लेन भेजूंगा, तुम प्लेन में बैठो, गेम खेलो। फिर मैं प्लेन से सीधे वापस आऊंगा और तुम्हें तुम्हारे बिस्तर पर वापस पहुंचा दूंगा'।" इंग्लिश पेसर ने बताया है कि वह इस ऑफर को स्वीकार करना चाहते थे। उन्होंने अपने पिता को भी बताया था, लेकिन पिता की सलाह पर इसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया था।

दो टीमों के लिए खेले हैं मार्क वुड

मार्क वुड अपने करियर में सिर्फ दो IPL टीमों के लिए खेले हैं। उन्होंने IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक गेम खेला और IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए चार मैच खेले थे। वुड ने LSG के लिए अपने चार मैचों में 11 विकेट लिए। एलएसजी के मैचों के दौरान वह चोटिल हो गए थे। ऐसे में पता नहीं किस टीम के मालिक ने उनको यह प्राइवेट प्लेन वाला ऑफर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।