क्या मुंबई इंडियंस की टीम में पड़ चुकी है दरार? मनोज तिवारी ने कहा- हार्दिक साथियों का भरोसा खो चुके हैं
मनोज तिवारी का मानना है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की टीम में सपोर्ट नहीं मिल रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि कई खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहे और उन्हें भी आगे आकर टीम की मदद करनी चाहिए।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में सफर लगभग खत्म हो गया है। पिछले सीजन क्वालीफायर तक का सफर तय करने वाली मुंबई की टीम जारी सीजन में सितारों से सजी होने के बावजूद फीका प्रदर्शन कर रही है। मुंबई इंडियंस को शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जारी सीजन में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई दोनों ही बार एकतरफा मुकाबले में मुंबई को मात दी। भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि हार्दिक पांड्या ने ड्रेसिंग रूम में साथियों का भरोसा खो दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में सात मुकाबले गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।
हार्दिक को नहीं मिल रहा सपोर्ट
मनोज तिवारी ने कहा, ''मेरे लिए ये खत्म (प्लेऑफ की रेस) हो चुका है। बहुत पहले ही खत्म हो गया था। जिस तरह की क्रिकेट हमने देखा है... कप्तान को सभी खिलाड़ियों का विश्वास जीतना जरूरी होता है। आपको लीडर बनना पड़ता है। लेकिन ऐसा लगता है हार्दिक के साथ कोई नहीं हैं। उन्हें वह सपोर्ट नहीं मिल रहा, जैसे उन्हें मिलना चाहिए। हां, कप्तान की गेम में भूमिका होती है लेकिन मुझे लगता है कि वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अन्य खिलाड़ियों को भी आगे आना होगा। सूर्यकुमार लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं। तिलक ने एक मैच में बड़ी पारी खेली लेकिन फिर रन के लिए जूझ रहे। अगर खिलाड़ियों के बीच में इतनी ज्यादा असंगति है, तो आप रिजल्ट कैसे हासिल कर पाएंगे? यह बहुत निराशाजनक है। यह अब कोई क्लासिको नहीं रह गया है, क्योंकि चेन्नई ने पिछले छह मैचों में से छह मैच जीत लिए हैं।''
मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम रह गई हैं। पांच बार की चैंपियन टीम को दौड़ में बने रहने के लिए अपना शेष हर मैच जीतना होगा। नौ मैचों के बाद, एमआई पॉइंट्स टेबल पर नौवें स्थान पर है। उसके पास 2 जीत और 7 हार से मिले सिर्फ 4 पॉइंट्स हैं, और उसका नेट रन रेट -0.803 है। लीग के पांच मैच बाकी हैं, इसलिए टीम ज्यादा से ज्यादा 14 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है, लेकिन बीच की टीमों के बीच कड़ी टक्कर को देखते हुए शायद यह भी काफी न हो। एमआई के लिए आगे का रास्ता सीधा है, लेकिन बहुत मुश्किल भी, उन्हें दौड़ में बने रहने के लिए बाकी सभी मैच जीतने होंगे और साथ ही अपना नेट रन रेट भी काफी बेहतर करना होगा, जो अभी मुश्किल हालात में उनके खिलाफ जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन