तिलक वर्मा की 2 करोड़ रुपये की घड़ी टूटी, VIDEO हुआ वायरल; आखिर क्या है सच्चाई?
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा की दो करोड़ रुपये की घड़ी टूटने का दावा किया जा रहा है। चलिए, आपको दावे की सच्चाई के बारे में बताते हैं। मुंबई को 'एल-क्लासिको' मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2026 में एक और हार का मुंह देखना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चेपॉक स्टेडियम में खेले गए 'एल-क्लासिको' में एमआई को 8 विकेट से रौंदा। मुंबई ने 159/7 का स्कोर बनाया और चेन्नई ने 11 गेंद बाकी रहते आसानी से टारगेट चेज कर लिया। मुंबई की हार के साथ-साथ युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के नुकसान की भी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, गलत शॉट खेलने के कारण तिलक के हाथ पर डिवाइस टूट गया। ऐसा सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन द्वारा डाले गए 12वें ओवर में हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा और कई लोगों ने दावा किया कि दो करोड़ रुपये की घड़ी टूट गई।
क्या आखिर क्या है सच्चाई?
तिलक ओवरटन के ओवर की अंतिम गेंद पर स्कूप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन चूक गए। गेंद पहले बल्ले से टकराई और फिर कलाई पर जाकर लगी। लोग दावा कर रहे हैं कि तिलक की 2.13 करोड़ रुपये की घड़ टूट गई। यह दावा सच नहीं है। तिलक ने कलाई में घड़ी नहीं बल्कि व्हूप का फिटनेस ट्रैकर बैंड पहना था। ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, डिवाइस की कीमत तकरीबन 28 हजार रुपये है। तिलक के अलावा विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे स्टा स्टार क्रिकेटर को भी इस तरह का फिटनेस बैंड पहने देखा गया है। तिलक ने सीएसके के खिलाफ 8 गेंदों में महज रन बनाए। उन्हें स्पिनर नूर अहमद ने 13वें ओवर में आउट किया। वह मौजूदा सीजन में कुछ खास धमाल नहीं मचा सके हैं। तिलक ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ 193 रन बनाए हैं, जिसमें शतक शामिल है।
वीडियो देखें…
मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें नंबर पर
मैच की बात करें तो चेन्नई ने 160 रनों का टारगेट ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 67) के अर्धशतक की मदद से आसानी से 18.1 ओवर में दो विकेट पर चेज किया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद मेहमान टीम का प्रदर्शन काफी फीका रहा जिसमें केवल नमन ही कुछ देर टिककर खेल सके। उन्होंने 37 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा रेयान रिकेल्टन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 21 रन का योगदान दिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का 23 गेंद में 18 रन बनाना टीम के संघर्ष की कहानी बयां करता है। लगातार निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद पांच पांच आईपीएल खिताब जीत चुकी दोनों ही टीम का टूर्नामेंट में आगे का सफर इस मैच के नतीजे पर निर्भर था। सीएसके इस जीत से आठ अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जिससे उसकी प्लेऑफ में कदम बढ़ाने की संभावना बरकरार है जबकि एमआई चार अंक से नौंवे स्थान पर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन