Latest IPL 2026 Points Table Sunrisers Hyderabad in Top 3 Delhi Capitals at 5 Punjab Kings at top KKR at Bottom IPL 2026 Points Table में दिखा सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा, इन टीमों को हुआ भारी नुकसान, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table में दिखा सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा, इन टीमों को हुआ भारी नुकसान

Latest IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 19वें सीजन के 31 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं और इसके बाद पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है? ये जान लीजिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब टॉप 3 में एंट्री कर ली है।

Wed, 22 April 2026 05:51 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table में दिखा सनराइजर्स हैदराबाद का जलवा, इन टीमों को हुआ भारी नुकसान

Latest IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के लीग फेज का आधा सफर समाप्त होने को है। कुल 31 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं और इसके बाद पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है? ये जान लीजिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब टॉप 3 में एंट्री कर ली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को हार के बावजूद रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन देखा जाए तो उनके लिए आगे की राह अब कठिन होती चली जाएगी। वहीं, अभी तक टॉप 3 में विराजमान राजस्थान रॉयल्स को खिसकना पड़ा है।

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स टॉप पर है, जबकि दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। पंजाब किंग्स के खाते में 11 अंक हैं, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। वहीं, आरसीबी 6 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान है। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने मंगलवार 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। एसआरएच के खाते में 7 मैचों के बाद 8 अंक हैं। चार मैच टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैच गंवाए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेले अभिषेक को युवराज ने क्यों बोला 'सर'? IPL 2026 के बीच वायरल हुई य

पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर अब राजस्थान रॉयल्स है, जो 6 मैचों में से 4 मैचों में जीती है और दो मैच गंवाए हैं। 8 पॉइंट राजस्थान के खाते में जरूर हैं, लेकिन नेट रन रेट एसआरएच का अच्छा है। ऐसे में वह तीसरे स्थान पर है। पंजाब, बेंगलुरु, हैदराबाद और राजस्थान के अलावा बाकी सभी टीमों के खाते में 6 या इससे कम अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर है, जो 6 में से 3 मैच हार चुकी है। दिल्ली के खाते में 6 ही पॉइंट हैं। हालांकि, हार के बावजूद टीम पांचवें स्थान पर ही बरकार है।

आईपीएल 2026 की बॉटम 5 टीमों की बात करें तो छठे पायदान पर इस वक्त गुजरात टाइटन्स है, जो 6 में से 3 मैच जीती है, लेकिन नेट रन रेट उनका दिल्ली से खराब है। मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर विराजमान है, जिसने 6 में से दो मैच जीते हैं और खाते में सिर्फ चार अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट बाकी टीमों के मुकाबले बेहतर है। आठवें स्थान पर विराजमान चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दो ही मैच अब तक 6 मैचों में से जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट एमआई से बेहतर नहीं है। नौवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। एलएसजी ने भी 6 मैच इस सीजन खेले हैं और दो मैच ही जीते हैं। नेट रन रेट एलएसजी का भी अच्छा नहीं है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर 7 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह तीन पॉइंट्स की वजह से वह सबसे आखिरी पायदान पर विराजमान है।

IPL 2026 Points Table Latest

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1पंजाब किंग्स65011.42011
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु64201.1718
3सनराइजर्स हैदराबाद74300.8208
4राजस्थान रॉयल्स64200.5998
5दिल्ली कैपिटल्स6330-0.1306
6गुजरात टाइटन्स6330-0.8216
7मुंबई इंडियंस62400.0674
8चेन्नई सुपर किंग्स6240-0.7804
9लखनऊ सुपर जायंट्स6240-1.1734
10कोलकाता नाइट राइडर्स7151-0.8793
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।