Latest IPL 2026 Points Table Punjab Kings at Top despite first loss of the Seaosn know who is in Top 4 IPL 2026 Points Table: हार के बावजूद नहीं हिला पंजाब किंग्स का सिंहासन, जानिए कौन है अब टॉप 4 में, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: हार के बावजूद नहीं हिला पंजाब किंग्स का सिंहासन, जानिए कौन है अब टॉप 4 में

Latest IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स से मिली सीजन की पहली हार के बावजूद पंजाब किंग्स का सिंहासन नहीं हिल सका। पंजाब किंग्स अभी भी पॉइंट्स टेबल में नंबर वन है। अब टॉप 4 में कौन-कौन है? ये जान लीजिए।

Wed, 29 April 2026 06:16 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table: हार के बावजूद नहीं हिला पंजाब किंग्स का सिंहासन, जानिए कौन है अब टॉप 4 में

Latest IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के आधे लीग फेज तक पंजाब किंग्स को कोई भी टीम मात नहीं दे पाई थी। हालांकि, जैसे ही पंजाब किंग्स अपने लीग फेज के अपने 8वें मुकाबले में उतरी तो उनको सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, हार के बावजूद आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स का सिंहासन नहीं हिल सका। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स अभी भी शीर्ष पर विराजमान है। इस समय कौन-कौन सी टीमें टॉप 4 में हैं? ये जान लीजिए।

आईपीएल 2026 की पहली हार पंजाब किंग्स को मिली। बावजूद इसके 8 मैचों के बाद पंजाब किंग्स के खाते में 13 अंक हैं, क्योंकि 6 मुकाबले पंजाब ने इससे पहले जीते थे और एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। वहीं, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसके खाते में 8 मैचों के बाद 12 अंक हैं। 6 मैच आरसीबी ने जीते हैं। इतने ही पॉइंट्स राजस्थान रॉयल्स के खाते में हैं, लेकिन 9 मैचों में आरआर को तीन मैचों में हार मिली है। 6 मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट आरसीबी का अच्छा है। चौथे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 8 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है और खाते में 10 पॉइंट हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट से कश लगाते दिखे रियान, RR के कप्तान पर होगा ऐक्शन?

पॉइंट्स टेबल में पाचवें नंबर पर गुजरात टाइटन्स विराजमान है, जो 8 में से चार मैचों में जीत दर्ज की है। जीटी के खाते में 8 पॉइंट हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त छठे स्थान पर है, जिसने 8 में से 3 मुकाबले जीते हैं और पांच मुकाबले गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स का भी यही हाल है, जो इस समय सातवें पायदान पर है। 8 में से पांच मैच उन्होंने हारे हैं और 3 मैच जीते हैं। आठवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 8 में से 2 मैच जीते हैं और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इसके अलावा पांच मैच गंवाए हैं। केकेआर के खाते में 5 पॉइंट हैं।

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की भी हाल खराब है। 7 मैचों में से दो मैच ही टीम जीती है और 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। सबसे आखिरी पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जो 8 में से 6 मैच हार चुकी है और दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है। एलएसजी के खाते में सिर्फ चार पॉइंट हैं और नेट रन रेट भी खराब है।

IPL 2026 latest Points Table

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1

PBKS

86111.04313
2

RCB

86201.91912
3

RR

96300.61712
4

SRH

85300.81510
5

GT

8440-0.4758
6

CSK

8350-0.1216
7

DC

8350-1.0606
8

KKR

8251-0.7515
9

MI

7250-0.7364
10

LSG

8260-1.1064


पो

,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।