KKR open Thier account in IPL 2026 Rinku Singh thrashed Rajasthan Royals After Hitting Fifty at Eden Gardens Kolkata KKR का IPL 2026 में खुला जीत का खाता, रिंकू सिंह ने उड़ाई राजस्थान रॉयल्स की धज्जियां, Ipl Hindi News - Hindustan

KKR का IPL 2026 में खुला जीत का खाता, रिंकू सिंह ने उड़ाई राजस्थान रॉयल्स की धज्जियां

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। केकेआर को होम ग्राउंड पर 156 का टारगेट मिला। उपकप्तान रिंकू सिंह ने नाबाद आर्धशतकीय पारी खेली।

Sun, 19 April 2026 07:47 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
KKR का IPL 2026 में खुला जीत का खाता, रिंकू सिंह ने उड़ाई राजस्थान रॉयल्स की धज्जियां

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आईपीएल 2026 में जीत का खाता खुल गया है। केकेआर ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ चार विकेट से विजयी परचम फहराया। आरआर ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 156 रनों का टारगेट दिया। जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 161 रन जुटाए। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता टीम ने सात मैचों में पहली जीत हासिल की है। आरआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। उपकप्तान रिंकू सिंह ने राजस्थान की धज्जियां उड़ाई। उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। रिंकू ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक है। रिंकू को 8 के निजी स्कोर जीवनदान मिला, जिसका भरपूर फायदा उठाया।

सीफर्ट और रहाणे शून्य पर आउट

लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने खराब आगाज किया। टिम सीफर्ट और कप्तान अजिंक्य रहाणे का खाता नहीं खुला। सीफर्ट को जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में बोल्ड किया। रहाणे दूसरे ओवर में नांद्रे बगर्र का शिकार बने। कैमरून ग्रीन के बल्ले से 13 गेंदों में 27 रन निकले। उन्हें स्पिनर रवि बिश्नोई ने पांचवे ओवर में स्टंप आउट कराया। अंगकृष रघुवंशी ने 19 गेंदों में 10 रन जुटाने के बाद सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा के जाल में फंसे। रोवमैन पॉवेल (20 गेंदों में 23) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें जडेजा ने 11वें ओवर में आउट किया। रमनदीप सिंह (13 गेंदों में 10) को यश राज पुनिया ने 14वें ओवर में बोल्ड किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्रेंडन मैकुलम बनेंगे KKR के कोच, IPL 2026 के बीच पीटसरन का सनसनीखेज दावा
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

KKR के 85 रनों पर गिरे छह विकेट

85 रनों पर छह विकेट गिरने के बाद रिंकू ने अनुकूल राय के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 76 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। केकेआर को अंतिम दो ओवर में 21 रन चाहिए थे। आर्चर ने 19वें ओवर में 12 रन दिए, जिसमें अनुकूल ने छक्का लगाया और डबल निकाला। केकेआर को आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी। ऐसे में रिंकू ने बृजेश शर्मा के खिलाफ लगातार दो चौके लगाए और तीसरी गेंद डॉट रही। उन्होंने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर केकेआर को जीत की दहलीज पार कराई। अनुकूल ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण चक्रवर्ती ने KKR के लिए रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

ओपनर वैभव सूर्यवंशी फिफ्टी से चूके

इससे पहले, केकेआर ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और ऑफ स्पिनर सुनील नरेन की फिरकी के जादू से आरआर को 9 विकेट पर 155 रन पर रोका। सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी (46 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (39 रन, 29 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद रॉयल्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और नरेन (26 रन पर दो विकेट) की स्टार स्पिन जोड़ी के सामने रॉयल्स ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए जिससे टीम अंतिम 10 ओवर में 60 रन ही जुटा सकी। कार्तिक त्यागी (22 रन पर तीन विकेट) ने निचले मध्य क्रम को ध्वस्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रहाणे बने IPL इतिहास के सबसे घटिया कप्तान, हार का रिकॉर्ड देख चकरा जाएगा दिमाग!

RR ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद सूर्यवंशी और जायसवाल ने पावर प्ले में 63 रन जोड़कर एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने वैभव अरोड़ा पर पारी का पहला चौका जड़ा जबकि सूर्यवंशी ने त्यागी पर दो और अरोड़ा पर तीन चौके मारे। सूर्यवंशी ने नरेन और कैमरन ग्रीन पर छक्का भी जड़ा। जायसवाल ने भी ग्रीन की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसके बाद गेंद चक्रवर्ती को थमाई और उनके पहले ही ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सूर्यवंशी गेंद को हवा में लहरा गए और रमनदीप सिंह ने अच्छा कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुमकिन नहीं है कि यह बच्चा 14 साल का हो; मोदी भी हो गए वैभव सूर्यवंशी के फैन

RR का 12वें ओवर में शतक पूरा हुआ

चक्रवर्ती ने अपने अगले ओवर में ध्रुव जुरेल (5) को भी विकेटकीपर टिम सीफर्ट के हाथों स्टंप कराया। जायसवाल भी नरेन की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर रहाणे को कैच दे बैठे जिससे रॉयल्स का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन हो गया। रॉयल्स के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। कप्तान रियान पराग (12) भी चक्रवर्ती की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हुए जबकि डोनोवन फरेरा (7) ने नरेन को उनकी गेंद पर वापस कैच थमाया। रवींद्र जडेजा सिर्फ नौ रन बनाने के बाद 19वें ओवर में त्यागी का शिकार बने जबकि इसी ओवर में शिमरोन हेटमायर (15) और रवि बिश्नोई (0) भी पवेलियन लौटे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।