IPL 2026 Varun Chakravarthy created history for KKR becoming the first Indian to achieve such a feat in the IPL वरुण चक्रवर्ती ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय, Cricket Hindi News - Hindustan

वरुण चक्रवर्ती ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में इतिहास रचा। वह केकेआर के लिए इस रंगारंग लीग में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने। वह केकेआर के लिए 100 विकेट लेने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी हैं।

Sat, 18 April 2026 09:32 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वरुण चक्रवर्ती ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का आखिरकार आईपीएल 2026 में विकेट का खाता खुल गया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर के कोटे में 34 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। इन दो विकेट के साथ उन्होंने केकेआर के लिए 100 विकेट भी पूरे किए। वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने हैं। जी हां, इस टीम के साथ वरुण चक्रवर्ती का सफर 2020 में शुरू हुआ था। गुजरात टाइटंस के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर वरुण चक्रवर्ती का 100वां शाकिर बने, इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिन्नास्वामी में आज RCB vs DC भिड़ंत, कोहली के सामने राहुल; देखें पिच रिपोर्ट

वरुण चक्रवर्ती केकेआर के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए आईपीएल में विकेट का शतक 87 मैचों में पूरा किया। वह कोलकाता के लिए 100 विकेट लेने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले

सुनील नरेन (196) और आंद्रे रसेल (122) KKR के लिए 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। रसेल आईपीएल से रिटायरमें ले चुके हैं, वहीं सुनील नरेन अभी खेल रहे हैं।

वरुण चक्रवर्ती की आईपीएल परफॉर्मेंस की बात करें तो उनका इस रंगारंग लीग में औसत 24.64 और इकॉनमी रेट 7.66 का रहा है। उनके नाम एक फाइफर और एक चार विकेट शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, भारत के लिए किया बड़ा कारनामा!

वरुण चक्रवर्ती के आईपीएल करियर का आगाज पंजाब किंग्स के खिलाफ हुआ था। 2019 में PBKS के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने केकेआर के खिलाफ ही एक विकेट चटकाया था।

कैसा रहा GT vs KKR मैच?

कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की बेहतरीन पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

कैमरून ग्रीन ने लय में वापसी करते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन केकेआर की पारी 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 180 रन पर सिमट गई। टाइटंस ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गिल ने 50 गेंदों की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा साई सुदर्शन (22) के साथ 31 गेंदों में 57 रन और जोस बटलर (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।