Jos Buttler equals the record of Most dismissals by a Wicket keeper in an IPL innings after 2011 Kumar Sangakkara जोस बटलर ने विकेट के पीछे खोला 'पंजा', IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है ऐसा, Ipl Hindi News - Hindustan

जोस बटलर ने विकेट के पीछे खोला 'पंजा', IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है ऐसा

गुजरात टाइटन्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 15 साल के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जब किसी गेंदबाज ने विकेट के पीछे पंजा खोला हो।

Wed, 13 May 2026 06:16 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
जोस बटलर ने विकेट के पीछे खोला 'पंजा', IPL के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है ऐसा

गुजरात टाइटन्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में बल्ले से तो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए, लेकिन जब दस्ताने उनके हाथ में थे तो उन्होंने एक इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार था, जब किसी ने विकेट के पीछे पंजा खोला हो। जोस बटलर ने करिश्माई विकेटकीपिंग एसआरएच के खिलाफ की और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। 15 साल के बाद किसी विकेटकीपर ने आईपीएल में विकेट के पीछे खड़े होकर 5 शिकार किए हैं।

जोस बटलर बल्ले से सिर्फ 7 रनों का योगदान दे सके। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया। एक चौका लगाया और स्ट्राइक रेट सिर्फ 63.64 का था। वे खुद भी विकेट के पीछे ही कैच आउट हुए थे। बाद में जब दूसरी पारी में वे खुद विकेट के पीछे खड़े हुए तो एक के बाद एक 5 शिकार उन्होंने इस मैच में किए। चार कैच जोस बटलर ने एसआरएच के खिलाफ पकड़े और एक स्टंपिंग भी बटलर ने की। इस तरह उन्होंने विकेट के पीछे खड़े होकर पंजा खोला, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार देखने को मिला।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार के बाद भी कमिंस के हौसले बुलंद, GT के गेंदबाजों को सराहा और अपनी टीम को…

दरअसल, जोस बटलर से पहले साल 2011 में विकेट के पीछे खड़े होकर 5 शिकार श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने किए थे। वे डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के खिलाफ विकेटकीपर थे। उन्होंने हैदराबाद के मैदान पर यह पंजा खोला था, जो आईपीएल के इतिहास का अब तक का एकमात्र पंजा था। उन्होंने विकेट के पीछे 5 कैच पकड़े थे। इस तरह पांच बल्लेबाजों को आउट कराने में उनका योगदान रहा। वहीं, बटलर ने चार कैच और एक स्टंप के तौर पर 5 शिकार किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, SRH की एक मैच में हो गई 'डबल छीछालेदर'

जोस बटलर ने एसआरएच के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का कैच पकड़ा था और फिर हेनरिक क्लासेन का भी कैच लपका था। सलिल अरोड़ा का भी कैच बटलर के हाथ में गया था, जबकि चौथा शिकार बटलर का शिवांग कुमार बने थे। वहीं, आखिरी डिसमिसल जोस बटलर को एसआरएच का स्टंप आउट के रूप में मिला था। प्रफ्फुल हिंगे को राशिद खान की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया था। इस तरह कुल 5 शिकार जोस बटलर ने किए थे। इस तरह यह सिर्फ दूसरी बार ही देखने को मिला, जब किसी विकेटकीपर ने विकेट के पीछे से आधी टीम को अपने हाथों पवेलियन भिजवाने का काम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।