IPL 2026 Gujarat Titans registered their biggest win Sunrisers Hyderabad suffered double humiliation in one match गुजरात टाइटंस ने IPL में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, SRH की एक मैच में हो गई 'डबल छीछालेदर', Ipl Hindi News - Hindustan

गुजरात टाइटंस ने IPL में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, SRH की एक मैच में हो गई 'डबल छीछालेदर'

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा। एसआरएच 169 के टारगेट का पीछा करते हुए 100 रन भी नहीं जुटा सकी। जीटी ने लगातार पांचवीं जीत हासिल की।

Wed, 13 May 2026 12:45 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
गुजरात टाइटंस ने IPL में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, SRH की एक मैच में हो गई 'डबल छीछालेदर'

गुजरात टाइटंस (GT) ने आईपीएल 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को करारी शिकस्त दी। जीटी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 168/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद 82 रनों से विजयी परचम फहराया। एसआरएच 14.5 ओवर में महज 86 रनों पर सिमट गई। यह गुजरात की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। वहीं, हैदराबाद की 'डबल छीछालेदर' हो गई। एसआरएच को ना सिर्फ रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी बल्कि आईपीएल में अपना लोएस्ट ऑलआउट टोटल भी बनाया। इससे पहले हैदराबाद टीम साल 2019 में 100 से कम रनों पर ऑलआउट हुई थी। एसआरएच तब मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 96 रनों पर ढेर हो गई थी। गुजरात ने सीजन में लगातार पांचवीं जीत के बाद अंक तालिका में पहले स्थान हासिल कर लिया। जीटी के 12 मैचों में 16 अंक हो गए हैं। एसआरएच 12 मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान खिसक गई।।

IPL में एसआरएच की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

82 बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026

80 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2025

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

78 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024

77 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013

IPL में जीटी की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

82 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2026

77 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2026

62 बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023 क्वालिफायर-2

62 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पुणे, 2022

58 बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद, 2025

रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए

मैच की बात करें तो तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एसआरएच के शीर्ष क्रम की बखिया उधेड़ते हुए 28 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जैसन होल्डर ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हैदराबाद ने सात विकेट 60 रन पर गंवा दिए थे। मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर ही मैडन डालते हुए ट्रैविस हेड का अहम विकेट लिया, जिन्होंने निशांत सिंधू को आसान कैच थमाया। सिराज ने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट लिया। अभिषेक शर्मा (छह) को भी रबाडा ने ही रवाना किया। चौथे ओवर में ईशान किशन (11) ने विकेट के पीछे कैच थमाया। प्लेयर ऑफ द मैच रबाडा ने अपने आखिरी ओवर में आर स्मरण को मिडऑन पर शुभमन गिल के हाथों लपकवाया तब सनराइजर्स का स्कोर चार विकेट पर 32 रन था। हेनरिक क्लासेन 11 रन बनाकर होल्डर का शिकार हुए जिनका कैच विकेट के पीछे जोस बटलर ने लपका। होल्डर ने ही नीतिश कुमार रेड्डी (दो) का भी विकेट लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली टॉप-10 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी-अय्यर अब भी मौजूद, किसके सर पर हैऑरेंज कैप?

सुदर्शन और सुंदर ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। सुदर्शन ने 44 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं, सुंदर ने 33 गेंद में सात चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन की पारी खेली। सनराइजर्स के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए जबकि कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया। सनराइजर्स के तेज गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को दबाव में रखा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह टीम इस पिच पर सौ रन पर आउट हो गई थी। सुदर्शन को अपने संयम का फायदा मिला और उन्होंने चौथे विकेट के लिये सुंदर के साथ 60 रन की साझेदारी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिल ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, IPL में टीम की जीत में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

शुभमन गिल का नहीं चला बल्ला

हिंगे ने पावरप्ले में दो विकेट चटकाए और छह ओवर के बाद गुजरात टीम दो विकेट पर 34 रन ही बना सकी थी जो मौजूदा सीजन में उसका सबसे कम स्कोर है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (पांच) खुशकिस्मत थे जब नीतिश कुमार रेड्डी दूसरे ओवर में उनका रिटर्न कैच नहीं लपक सके। लेकिन अगले ओवर में वह हिंगे की गेंद पर मिड आन पर हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे। हिंगे ने खतरनाक जोस बटलर (सात) को भी सस्ते में आउट किया जिनका कैच विकेट के पीछे ईशान किशन ने लपका। निशांत सिंधू अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्होंने रेड्डी को छक्का लगाया और हिंगे को दो चौके जड़े। वह 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की पारी का पहला छक्का पावरप्ले के बाद लगा। दबाव के बीच सुदर्शन और सुंदर ने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया। साकिब हुसैन ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। (भाषा इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।