IPL Ticket Refund rules Explained fans may get KKR vs PBKS Match tickets full refund after game called off due to rain KKR vs PBKS मैच रद्द, क्या फैंस को मिलेगा टिकटों का रिफंड? जानिए क्या कहते हैं नियम, Ipl Hindi News - Hindustan

KKR vs PBKS मैच रद्द, क्या फैंस को मिलेगा टिकटों का रिफंड? जानिए क्या कहते हैं नियम

IPL Ticket Refund rules: कोलकाता वर्सेस पंजाब मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। ऐसे में क्या फैंस को टिकट का रिफंड मिलेगा या फिर नहीं? इसके बारे में आप विस्तार से जान लीजिए कि नियम क्या कहते हैं?

Tue, 7 April 2026 07:53 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KKR vs PBKS मैच रद्द, क्या फैंस को मिलेगा टिकटों का रिफंड? जानिए क्या कहते हैं नियम

IPL 2026 का 12वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा था। मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ, लेकिन 3.4 ओवर के बाद मैच को रोकना पड़ा। बारिश की वजह से मैच में बाधा आई और फिर मैच शुरू ही नहीं हो सका। करीब 11 बजे जाकर ये फैसला हुआ कि अब ये मैच आयोजित नहीं होगा। इस मैच को रद्द कर दिया गया। एक-एक पॉइंट दोनों टीमों को दो दिया गया, लेकिन सवाल यह है कि उन फैंस का क्या होगा, जिन्होंने भारी भरकम राशि में टिकट खरीदे थे और उन्हें देर रात तक मैच देखने का मौका नहीं मिला? इसका जवाब आपको इस स्टोरी में मिलने वाला है कि क्या आपको IPL टिकट का रिफंड मिलेगा या नहीं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आईपीएल की टिकटों को लेकर कुछ टर्म्स एंड कंडीशन्स हैं। अगर कोई मैच बिना गेंद फेंके रद्द या फिर कैंसिल होता है तो फैंस को पूरा रिफंड मिलेगा। हालांकि, कुछ फीस उसमें से काटी जाएगी, जो कि कुछ ही फीसदी होगी। इसे एडमिनिस्ट्रेटिव फीस कहा जाता है। फैंस को टिकट की कीमत का 80 से 90 फीसदी तक का रिफंड आराम से मिल जाता है, लेकिन अब सवाल ये है कि इस मैच में कुछ ओवर हो गए थे तो क्या फैंस को रिफंड मिलेगा?

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: मुंबई के सामने राजस्थान की चुनौती, गुवाहाटी में होगा महासंग्राम

केकेआर वर्सेस पीबीकेएस मैच में 4 ओवर से भी कम का खेल हुआ है। ऐसे में सभी दर्शक फुल रिफंड के हकदार हैं। हालांकि, टिकट का कुछ फीसदी हिस्सा काटकर ही उन्हें दिया जाएगा। अभी तक आधिकारिक तौर पर आईपीएल या फिर केकेआर की ओर से टिकट रिफंड पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अभी तक आईपीएल में जो होता रहा है, उसे देखें तो फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। मैच आयोजित नहीं होने पर उनको पूरा पैसा रिफंड मिल जाएगा, जो उन्होंने टिकट खरीदने में लगाया है।

7 से 10 दिन के भीतर आपको कोलकाता वर्सेस पंजाब मैच की टिकट का रिफंड मिलने की संभावना है। बीसीसीआई फैंस का ख्याल रखती है और ऐसे में जब मैच का नतीजा ही नहीं निकला और मैच 5 ओवर भी नहीं खेला जा सका तो फैंस का टिकट रिफंड बनता है। बीते सालों में ऐसा होता आया है और इस सीजन भी अगर आगे कोई मैच रद्द होता या कैंसल होता है तो फैंस रिफंड हासिल कर पाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।