IPL 2026 Virat Kohli shocked by the death of his fellow cricketer Amanpreet Gill says saddened to hear about it साथी क्रिकेटर की मौत ने विराट कोहली को झकझोर दिया, दिग्गज ने कहा- हैरान और दुखी हूं, Ipl Hindi News - Hindustan

साथी क्रिकेटर की मौत ने विराट कोहली को झकझोर दिया, दिग्गज ने कहा- हैरान और दुखी हूं

अमनप्रीत गिल की मौत पर विराट कोहली ने दुख का इजहार किया है। अमनप्रीत ने कोहली के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेला था। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे थे।

Thu, 7 May 2026 01:40 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
साथी क्रिकेटर की मौत ने विराट कोहली को झकझोर दिया, दिग्गज ने कहा- हैरान और दुखी हूं

पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत गिल के निधन से क्रिकेटर जगत दंग रह गया है। उन्होंने 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा कि वह पिछले कई महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। अमनप्रीत ने विराट कोहली के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेला था। साथी क्रिकेटर की मौत ने दिग्गज कोहली को झकझोर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है। कोहली इन दिनों आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं। अमनप्रीत 2009 और 2010 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) का हिस्सा थे लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। उन्होंने 2006 से 2008 के दौरान 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 11 विकेट झटके।

'अमनप्रीत की मौत से हैरान और दुखी हूं'

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज कोहली ने गुरुवार को 'एक्स' पर लिखा, ''अमनप्रीत गिल की मौत की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उसके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्हें हौसला मिले।। भगवान अमनप्रीत की आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'' अमनप्रीत के निधन की खबर बुधवार को सामने आई थी। उनका जन्म 16 सितंबर 1989 को हुआ था। वह 2000 के दशक के बीच में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। वह जुलाई 2007 में अंडर-19 ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका दौरा पर गए थे। सीरीज की तीसरी टीम बांग्लादेश थी। उन्होंने विराट कोहली और मनीष पांडे खिलाड़ियों साथ खेलते हुए सीरीज के पांच मैचों में नौ विकेट झटके थे। अमनप्रीत ने कोलंबो में बांग्लादेश टीम के खिलाफ फाइनल में शानदार स्पेल डाला था, जिसमें 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भारत की अंडर-19 टीम ने 129 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या विराट का बल्ला बोलेगा या LSG के स्पिनर करेंगे शिकार? पिच रिपोर्ट यहां देखें
ये भी पढ़ें:रोहित इतिहास रचने की दहलीज पर, तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड; कैसे बनेंग नंबर-1?

अमनप्रीत गिल सिलेक्टर भी रहे

अमनप्रीत ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) में 2019-20, 2020-21, 2022-23 और 2024-25 के दौरान सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में भी काम किया। पीसीए ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ''पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पूर्व क्रिकेटर और सीनियर सिलेक्शन कमेटी पंजाब के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। उन्होंने इंडिया अंडर-19, किंग्स इलेवन पंजाब और पंजाब जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए लगन और जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की। दुखी परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और इस मुश्किल समय में परिवार को हिम्मत दें।''

पंजाब किंग्स ने कुछ यूं जताया दुख

पंजाब किंग्स ने भी इंस्टाग्राम पर उनके निधन पर शोक जताते हुए एक स्टोरी पोस्ट की। फ्रेंचाइजी ने लिखा, ''अमनप्रीत सिंह गिल के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने गर्व के साथ पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। वह पंजाब किंग्स परिवार का हिस्सा थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।'' पीबीकेएस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अमनप्रीत की तस्वीर के साथ लिखा, ''रेस्ट इन पीस।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।