IPL 2026 Updated Points Table After GT vs PBKS Match 46 Gujarat Titans Still At 5 Punjab Kings No. 1 position in danger गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत से भी नहीं मिला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में, Ipl Hindi News - Hindustan

गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत से भी नहीं मिला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में

IPL 2026 Updated Points Table- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने सुपर संडे के दूसरे रोमांचक मुकाबले में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को हराया, मगर इस जीत से उन्हें पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला।

Mon, 4 May 2026 05:59 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत से भी नहीं मिला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में

IPL 2026 Updated Points Table- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने ना सिर्फ पंजाब से पिछली हार का बदला लिया, बल्कि इस सीजन जीत की हैट्रिक भी लगाई। हालांकि अभी भी उन्हें आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला है। जीटी की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर अटकी हुई है। गुजरात टाइटंस के आरसीबी, एसआरएच और आरआर के बराबर 12-12 अंक हो गए हैं, मगर खराब नेट रन रेट के चलते वह टॉप-4 से अभी भी बाहर है। वहीं इस हार के साथ पंजाब किंग्स की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। बता दें, पीबीकेएस की यह सीजन की लगातार दूसरी हार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन? अय्यर भी शामिल
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में ये टीमें

पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। 9 मैचों में PBKS की यह दूसरी हार है। पंजाब को गुजरात टाइटंस से पहले राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सीजन के लगातार 6 मैच जीतने वाली पंजाब की टीम के साथ ऐसा लग रहा है कि वह लय खो चुकी है। प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए उन्हें जल्द लय हासिल करनी होगी।

पंजाब किंग्स के अलावा टॉप-4 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें हैं। इन तीन टीमों के खाते में 12-12 अंक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन जीता कल का मैच? पंजाब को हार से हुआ नुकसान; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में फेरबदल

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 9 मैचों में 8-8 अंकों के साथ अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, मगर उनके लिए आगे की लड़ाई आसान नहीं रहने वाली है। एक चूक उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1पंजाब किंग्स96210.85513
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु96301.42012
3सनराइजर्स हैदराबाद106400.64412
4राजस्थान रॉयल्स106400.51012
5गुजरात टाइटन्स10640-0.14712
6चेन्नई सुपर किंग्स94500.0058
7दिल्ली कैपिटल्स9450-0.8958
8कोलकाता नाइट राइडर्स9351-0.5397
9मुंबई इंडियंस9270-0.8034
10लखनऊ सुपर जायंट्स8260-1.1064
,

मुंबई इंडियंस आज हो सकती है प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

मुंबई इंडियंस आज अधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 से बाहर हो सकती है। एमआई का आज 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। अगर एलएसजी आज उन्हें हराने में कामयाब रहती है तो मुंबई अधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी क्योंकि उनकी गाड़ी इस हार के बाद 12 अंकों से आगे नहीं बढ़ पाएगी। टूर्नामेंट में पहले ही 5 टीमें ऐसी है जिनके खाते में अभी 12 या उससे ज्यादा अंक है और उनका नेट रन रेट एमआई से काफी बेहतर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।