GT vs PBKS Highlights: कौन जीता कल का मैच? पंजाब को पॉइंट्स टेबल में नुकसान; ऑरेन्ज-पर्पल कैप में फेरबदल
आईपीएल 2026 में गुजरात के पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ है। ऑरेन्ज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में गुजरात के खिलाड़ियों को बढ़त मिली है।
गुजरात टाइटंस ने रविवार को आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। पंजाब की जारी सीजन में दूसरी हार है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। कागिसो रबाडा ने 2, मोहम्मद सिराज ने 2 और जेसन होल्डर ने 4 विकेट चटकाए। पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 57 रन की पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने साई सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत एक गेंद शेष रहते रोमांचक मुकाबला जीता। गुजरात टाइटंस की जारी सीजन में ये छठवीं जीत है। पंजाब की ओर से अर्शदीप, विजयकुमार ने 2-2 विकेट लिए।
जेसन होल्डर बने प्लेयर ऑफ द मैच
गुजरात टाइटंस के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। होल्डर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। जेसन ने मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। स्टार गेंदबाज जेसन होल्डर ने कप्तान श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस और जेवियर बार्टलेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जेसन ने बैटिंग में 7 गेंद में 5 रन का योगदान दिया।
पॉइटंस टेबल में पंजाब का जलवा बरकरार
आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। पंजाब किंग्स की टीम हार के बावजूद पहले स्थान पर कायम है। पंजाब किंग्स ने 9 मैचों में 6 मुकाबले जीते हैं और दो मैच गंवाए हैं। पंजाब की टीम ने जारी सीजन में लगातार दूसरा मुकाबला गंवाया है। पंजाब का नेट रन रेट +0.855 है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम सही समय पर आगे बढ़ रही है। गुजरात ने लगातार तीसरा मुकाबला जीता है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बरकरार है। गुजरात ने 10 मैच खेलते हुए 6 जीते हैं और चार मैच गंवाए हैं। गुजरात का नेट रन रेट -0.147 है।
GT vs PBKS मैच के बाद पॉइंट्स टेबल
1. PBKS: जीत: 6, हार: 2, अंक: 13, रन रेट: +0.855
2. RCB: जीत: 6, हार: 3, अंक: 12, रन रेट: +1.420
3. SRH: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: +0.644
4. RR: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: +0.510
5. GT: जीत: 6, हार: 4, अंक: 12, रन रेट: -0.147
6. CSK: जीत: 4, हार: 5, अंक: 8, रन रेट: +0.005
7. DC: जीत: 4, हार: 5, अंक: 8, रन रेट: -0.895
8. KKR: जीत: 3, हार: 5, अंक: 7, रन रेट: -0.539
9. MI: जीत: 2, हार: 7, अंक: 4, रन रेट: -0.803
10. LSG: जीत: 2, हार: 6, अंक: 4, रन रेट: -1.106
कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप में लगाई छलांग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दोनों के नाम 17-17 विकेट हैं। गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाद कागिसो रबाडा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रबाडा ने 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।
गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद पर्पल कैप लिस्ट
1. भुवनेश्वर कुमार 9 पारियों में 17 विकेट
2. अंशुल कंबोंज 9 पारियों में 17 विकेट*
3. कगिसो रबाडा, 10 पारियों में 16 विकेट
4. जोफ्रा आर्चर 10 पारियों में 15 विकेट
5. ईशान मलिंगा, 10 पारियों में 15 विकेट
साई सुदर्शन ने ऑरेन्ज कैप की रेस में विराट कोहली को पीछे छोड़ा
साई सुदर्शन ने रविवार को पंजाब के खिलाफ मुकाबले में 41 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। साई ने 10 मैचों में 385 रन बनाए हैं। उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ा। विराट ने 9 मैचों में 379 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने 10 मैचों में 440 रन बनाए हैं।
GT vs PBKS मैच के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट
1. अभिषेक शर्मा- 10 पारियों में 440 रन
2. केएल राहुल- 9 पारियों में 433 रन
3. हेनरिक क्लासेन- 10 पारियों में 425 रन
4. वैभव सूर्यवंशी- 10 मैचों में 404 रन
5. साई सुदर्शन- 10 मैचों में 385 रन
6. विराट कोहली- 9 पारियों में 379 रन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन