IPL 2026 Teen Sensation Vaibhav Sooryavanshi One Hit Away from Becoming First Teenager to 100 T20 Sixes वैभव सूर्यवंशी 100 छक्के लगाने से एक शॉट दूर, 15 साल के खिलाड़ी ने अब तक दर्ज किए हैं ये रिकॉर्ड, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी 100 छक्के लगाने से एक शॉट दूर, 15 साल के खिलाड़ी ने अब तक दर्ज किए हैं ये रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने के काफी करीब हैं। शुक्रवार को एक छक्का लगाते हुए वह ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे। आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

Fri, 1 May 2026 04:35 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी 100 छक्के लगाने से एक शॉट दूर, 15 साल के खिलाड़ी ने अब तक दर्ज किए हैं ये रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा रखा है। जारी सीजन में वह 400 रनों का आंकड़ा छू चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में बरकरार है। विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास शुक्रवार को टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक मई को आईपीएल मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। राजस्थान के युवा बल्लेबाज ने जारी सीजन में छक्कों की बरसात कर दी है और अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने से सिर्फ एक छक्का दूर हैं। अगर वह ये मुकाम हासिल करने में सफल होते हैं तो वह 100 छक्के लगाने वाले पहले युवा बल्लेबाज बन जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी के नाम इस सीजन पहले से ही कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं।

सबसे तेज 400 रन

वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में सबसे तेज 400 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने आंद्रे रसल का रिकॉर्ड तोड़ा। रसल ने 188 गेंदों में ये कमाल किया था, जबकि वैभव ने सिर्फ 167 गेंदों में ये कारनामा करके दिखाया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

टी20 में सबसे तेज एक हजार रन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान 37 गेंद में शतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। वहीं सबसे तेज 1000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 473 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया था। उन्होंने मिचेल ओवन के 533 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धवन ने वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू की बातों पर कहा- वह अभी बच्चा है, मगर…

एक आईपीएल पारी में भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में एक ही पारी में 12 छक्के जड़ दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल मैच की एक पारी में भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। मुरली विजय और खुद वैभव ने एक पारी में 11 छक्के लगाए थे।

आईपीएल 19 का सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मुकाबले में सबसे तेज शतक लगाया है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने जारी सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद में शतक लगाया।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। स्टार बल्लेबाज ने 9 मैचों में 54.14 के औसत से 400 रन बनाए हैं। उन्होंने जारी सीजन में 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।