IPL 2026 Shubman Gill Admits GT Big Weakness Finishing Innings Has Been Gujarat Biggest Issue जीत के बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने निकाली टीम की कमी, कहा- पारी को खत्म करना एक समस्या रही है, Ipl Hindi News - Hindustan

जीत के बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने निकाली टीम की कमी, कहा- पारी को खत्म करना एक समस्या रही है

शुभमन गिल का मानना है कि गुजरात की टीम पारी को खत्म करने की समस्या से जूझ रही है और आने वाले मैचों में टीम से इसे बेहतर करने की कोशिश करेगी।

Sun, 26 April 2026 10:09 PMHimanshu Singh भाषा
share
जीत के बाद भी कप्तान शुभमन गिल ने निकाली टीम की कमी, कहा- पारी को खत्म करना एक समस्या रही है

गुजरात टाइटंस ने रविवार को आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर एक बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने स्वीकार किया कि पारी को खत्म करना एक समस्या रही है और उनकी टीम को आगे चलकर खेल के इस पहलू में सुधार करने की जरूरत होगी। गुजरात टाइटंस ने सीएसके को आठ विकेट से हराया। गिल ने कहा कि जब उन्होंने टॉस जीता तो वह थोड़े असमंजस में थे कि गेंदबाज़ी करें या बल्लेबाजी। लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें कगिसो रबाडा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

गिल ने समस्या बताई

मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ''भारत के इस हिस्से में इस तरह की जीत हासिल करके बहुत खुशी हुई। आखिरी चार या पांच ओवरों को छोड़कर, यह एक पूर्ण प्रदर्शन था। '' उन्होंने कहा, ''अगर मुझे आलोचना करनी हो तो पारी को खत्म करना एक समस्या रही है। हमें इस मामले में बेहतर करने की जरूरत है। ‘’

गिल ने कहा, ''हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की। '' गिल ने सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की भी तारीफ की।, ''वह हमेशा फॉर्म में थे। बात बस क्रीज पर समय बिताने की थी। '' चेन्नई के सुदर्शन ने कहा कि उन्हें अपनी पिछली पारी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ़ 100 रन) से काफी आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा, ''मैं बस पिछली पारी के आत्मविश्वास को इस पारी में लाना चाहता था। मुझे लगा कि पिच थोड़ी बेहतर हो गई है, लेकिन पहले छह ओवर मुश्किल थे। शुबी (शुभमन गिल) ने एक जबरदस्त छोटी पारी खेली।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रघुवंशी के आउट पर मचा बवाल, पंत के कहने पर अंपायर ने बदला अपना फैसला ?

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी टीम ने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और चेपॉक की पिच पर कुछ शॉट खेलना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ''कभी-कभी मुझे इस तरह से आकलन करना पसंद नहीं आता, लेकिन पहली पारी में यह चुनौतीपूर्ण था। गेंद रुककर आ रही थी और उछाल भी ऊपर-नीचे हो रहा था। हमने बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए, लेकिन कुछ शॉट खेलना मुश्किल था। ''

गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (87 रन) के अपने घरेलू मैदान पर लगाए गए अर्धशतक की मदद से रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों के दबदबे के बावजूद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद 74 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जिससे बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद टीम सात विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

गुजरात टाइटन्स के लिए कागिसो रबाडा ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि अरशद खान को 43 रन देकर दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक एक विकेट मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।