CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 12 साल बाद हुआ ऐसा
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। गायकवाड़ ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 74) की कप्तानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन 11 रन ही बना सके। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभालकर रखा लेकिन काफी धीमी पारी खेली। पारी के दौरान वह एक समय 37 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे थे। वह अंत तक टिके रहे और नाबाद 74 रन बनाकर लौटे। इस अर्धशतकीय पारी के साथ उनके नाम सबसे धीमी फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है।
गायकवाड़ 60 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और चार छक्के जमाकर फॉर्म में लौटे। उनके अलावा शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया और जेमी ओवरटन ने अंत में छह गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 18 रन की उपयोगी पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि रविवार को गायकवाड़ ने सिराज पर दो रन लेकर 49 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो इस सत्र में उनका पहला पचासा है। इसके साथ ही वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पार्थिव पटेल के नाम है। पटेल ने 53 गेंद में 2010 में पंजाब के खिलाफ अर्धशतक बनाया था।
मैथ्यू हेडन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 2009 में 51 गेंद में 50 रन पूरे किए थे। मुरली विजय ने 2013 में पंजाब के खिलाप 50 और राजस्थान के खिलाफ 49 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था। स्मिथ ने 2014 में वानखेड़े में 49 गेंद में 50 रन बनाए थे। ऋतुराज 2014 के बाद चेन्नई के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबा बन गए हैं।
गुजरात टाइटन्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (87 रन) के अपने घरेलू मैदान पर लगाए गए अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों के दबदबे के बावजूद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 74 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जिससे बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद टीम सात विकेट पर 158 रन ही बना सकी।
IPL में CSK के लिए सबसे धीमी फिफ्टी
53 पार्थिव पटेल बनाम पंजाब चेन्नई 2010
51 हेडन बनाम मुंबई गकेबरहा 2009
50 विजय बनाम पंजाब मोहाली 2013
49 विजय बनाम राजस्थान जयपुर 2013
49 डी स्मिथ बनाम मुंबई वानखेड़े 2014
49 गायकवाड़ बनाम गुजरात चेन्नई 2026
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन